3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

बंधे के बालाजी मंदिर में 12 को मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, प्रथम पूज्य को दिया निमंत्रण

श्री बंधे बालाजी धाम में 12 अप्रेल को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

Google source verification

जयपुर. श्री बंधे बालाजी धाम में 12 अप्रेल को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। महोत्सव को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सबसे पहले मोती डूंगरी गणेशजी महाराज को निमंत्रण दिया। स्वामी अमरनाथ ने पूजा अर्चना कर भगवान गणेश को निमंत्रण पत्र अर्पित किया। इस मौके पर राजन सरदार, कैलाश कुमावत समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। सर्व समाज की ओर से आयोजित जन्मोत्सव के तहत गो माता के लिए 21 गो शालाओं में लापसी का विशाल भंडारा किया जाएगा। कार्यक्रम में पहले गोमाता का पूजन किया जाएगा।