31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान के साथ ‘रेस’ से बॉलीवुड में उतरेगा जयपुर का यह कलाकार

जयपुर के हर्ष परनामी के बचपन का शौक 52 साल की उम्र में हुआ पूरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Aryan Sharma

•

Updated: 3 Jun 2018, 7:51 PM IST

Jaipur

सलमान के साथ 'रेस' से बॉलीवुड में उतरेगा जयपुर का यह कलाकार

जयपुर .सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर , बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीस, साकिब सलीम, डेजी शाह और फ्रेडी दारुवाला मुख्य भूमिकाओं में हैं। रेमो डिसूजा निर्देशित इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। खास बात यह है कि ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में दर्शकों को जयपुर के कलाकार का अभिनय भी देखने को मिलेगा। दरअसल, फिल्म में जयपुर के हर्ष परनामी नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।
शहर के गुरुनानकपुरा निवासी हर्ष का कहना है, 'बचपन से ही अभिनय का शौक था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मुझे अपने इस शौक को दूर करना पड़ा। लेकिन दिल में हमेशा से अभिनय करने की इच्छा थी।' फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे हर्ष परनामी बताते हैं कि मैं 'रेस 3' में एक भ्रष्ट मंत्री का किरदार प्ले कर रहा हूं। इसके अलावा क्राइम बेस्ड सीरियल 'सावधान इंडिया' में भी अपना अभिनय कौशल दिखा चुका हूं।

इस तरह मिला मौका

हर्ष का कहना है कि शौक पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती। मैंने 52 साल की उम्र में एक्टिंग करने का फैसला लिया और ऑडिशन देना शुरू किया। मुझे कहीं से जानकारी मिली कि फिल्म 'रेस 3' की कास्टिंग के लिए ऑडिशन हो रहे हैं। फिर मैंने मुंबई जाकर ऑडिशन दिया और मुझे रोल के लिए सलेक्ट कर लिया गया।

फिल्में देखकर सीखी एक्टिंग
बकौल हर्ष, 'मैं बचपन से फिल्मों में अभिनेताओं की एक्टिंग को बारीकी से देखकर उनकी नकल किया करता था, इसलिए अभिनय सीखने की जरूरत ही नहीं पड़ी।' वह कहते हैं, 'फिल्म के जरिए अनिल कपूर और सलमान खान सहित अन्य कलाकारों को करीब से जानने का मौका मिला। ऐसा लगा ही नहीं कि वे किसी बॉलीवुड शख्सियत के साथ शूट कर रहे हैं। 10 दिन यूएई के आबूधाबी में शूट हुआ तो उस समय सभी स्टार्स का काफी सहयोग मिला।' यही नहीं, हर्ष परनामी जल्द ही कॉमेडी फिल्म 'वाह जिंदगी' में भी नजर आएंगे।