
जया गुप्ता / जयपुर। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले शनिवार को खाद्य सुरक्षा दल ने झोटवाड़ा में कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल जयपुर प्रथम ने एलएमबी केटर्स, झोटवाड़ा के यहां से 50 किलो बासी घेवर एवं मिठाइयां नष्ट करवाईं। अग्रवाल स्वीट्स झोटवाड़ा से मावा मिठाई का नमूना लिया गया। एन्टरप्राइजेज बनीपार्क से मिल्क केक में तेल की मिलावट का शक होने पर 80 किलो मिल्क केक को नष्ट करवाया गया। यह पहली कार्रवाई नहीं है बल्कि एक सप्ताह से चल रही है।
16 अगस्त - विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाइयों पर लगाई जाने वाली चांदी के वर्क के नमूने लिए गए।
17 अगस्त - सोंथली वालों का रास्ता मेंं स्थित नमकीन के व्यापारियों के यहां से विभिन्न खाद्य तेलों से तैयार नमकीन के नमूने लिए गए। इससे पूर्व विभाग के खाद्य सुरक्षा दल ने अणतपुरा चौमूं के मावा निर्माता के यहां से मावा व दूध के नमूने लिए गए थे। मावा के ये नमूने अमानक स्तर के पाए गए। इस मावे को गोपालजी का रास्ता एवं दूध मण्डी में स्थित कई फर्मों को भेजा जा रहा था।
18 अगस्त - गोपालजी का रास्ता में मावे के प्रमुख व्यापारियों (जगन्नाथ लक्ष्मीनारायण, जगन्नाथ रामगोपाल, भगवानदास नारायणदास, सीताराम बद्रीनारायण मावे वालों) के यहां से मावा के नमूने लिए गए थे। कामधेनू जोधपुर मिष्ठान धावास रोड जयपुर के यहां दूषित मावा मिठाई का नमूना लेकर 40 किलो मिठाई नष्ट करवाई।
19 अगस्त - रामगंज में धोसियों के रास्ते में तीन दुकानों से मावे के नमूने एवं भवानी जोधपुर मिष्ठान भण्डार जयसिंहपुरा खोर के यहां से मिठाइयों के नमूने लिए एवं 39 किलो मिल्क केक नष्ट कराया गया।
20 अगस्त - दूध मण्डी में चिथवाड़ी से आए मावे की आपूर्ति के आधार पर विभिन्न प्रतिष्ठानों (साधुराम बालूराम खण्डल मवा, लालराम राजूुराम, बालाजी पनीर हाउ, राहुल फ्रेष फार्म) के मावे की जांच कर मावे के नमूने लिए एवं शर्मा पनीर से पनीर का नमूना लिया गया।
Published on:
21 Aug 2021 08:40 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
