
HEALTH NEWS IN HINDI : अधिकांश लोग अपने दिन की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ करते है । ( health benefit of lemon tea ) चाय पीने के बाद हर व्यक्ति अपने आप को एक्टिव फील भी करता हैं । आज हमारे आसपास कई तरह की चाय मौजूद है जो कई तरह से हमारे शरीर को फायदा देती है । जैसे लेमन टी
नींबू की चाय में साइट्रिक एसिड की मात्रा होने के कारण यह वजन घटाने में सहायक होने के साथ - साथ आपके स्वास्थ्य के लिए कई भी कई प्रकार से लाभदायक है। बदलते मौसम में नींबू की चाय पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है। बहुत से लोग तो आज भी सर्दी-जुकाम होने पर नींबू की चाय पीते है । नींबू की चाय हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। लेमन टी में फ्लेवोनोइड्स नामक केमिकल होते हैं जो धमनियों में ब्लड के थक्के बनने से रोकता है जिससे आपको हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए नींबू की चाय एक बढ़िया विकल्प है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में है मददगार
नींबू की चाय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करती हैं। नींबू की चाय पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी और आप कई प्रकार की बीमारियों से भी बचे रहेंगे।
पाचन बढ़िया रखने में मदद करता है
नींबू आपके शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकाल कर आपके पेट के पाचन तंत्र को एकदम दुरुस्त रखता है। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो पाचन को ठीक रखने के साथ साथ पथरी की समस्या को भी दूर करता है।
Updated on:
14 Feb 2020 10:54 am
Published on:
14 Feb 2020 10:52 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
