26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्याज के दामों में भारी गिरावट, किसान परेशान, उत्पादन लागत से भी सस्ता बिक रहा प्याज

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला प्याज इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। ये प्याज खाने वाले को जहां राहत दे रहा है, वहीं खिलाने वाले को रुला रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 28 Feb 2023, 9:35 AM IST

onion_3.jpg

Onion Prices : खाने का स्वाद बढ़ाने वाला प्याज इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। ये प्याज खाने वाले को जहां राहत दे रहा है, वहीं खिलाने वाले को रुला रहा है। खाने वाले लोग सस्ते प्याज से खुश हैं तो दूसरी तरफ प्याज की फसलों की उचित कीमत नहीं मिलने से उसे उगाने वाले किसान खून के आंसू बहा रहे हैं। प्याज की लगातार गिरती कीमतों से निराश किसानों ने मंडी में प्याज की बिक्री रोक दी है। बता दें कि प्याज की कीमतें इन दिनों में थोक में चार से छह रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। इससे प्याज उत्पादकों में नाराजगी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय हज कमेटी ने किया नियमों में बड़ा बदलाव, खुद करें विदेशी मुद्रा का इंतजाम

प्याज की गिरती कीमतों से मुश्किल में किसान

जयपुर सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल के अध्यक्ष राहुल तंवर का कहना है कि प्याज के दाम तेजी से गिरने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि उनकी उत्पादन लागत भी नहीं निकल पा रही है। रबी सीजन की आवक से पहले ही प्याज की गिरती कीमतों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। लेट खरीफ सीजन की आवक के दबाव में ही प्याज के दाम इतने गिर चुके हैं कि किसानों की लागत नहीं निकल रही है। किसानों को मंडी में 4 से 6 रुपए किलो कीमत मिल रही है, जबकि उत्पादन लागत ही 10 रुपए किलो से अधिक है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान राज्य प्रदूषण मंडल कार्यप्रणाली में करेगा बदलाव, तकनीक का लिया जाएगा सहारा

अभी और गिरेंगे दाम

तंवर ने बताया कि अगले महीने रबी सीजन वाला प्याज आने से आवक जोर पकड़ेगी। ऐसे में प्याज के भाव और गिर सकते हैं, जिससे पिछले साल भी घाटा झेल चुके प्याज किसानों को और चपत लगने वाली है। लेट खरीफ सीजन में प्याज की पैदावार 20 से 25 फीसदी ज्यादा हुई है। इस साल रबी सीजन में भी प्याज की बंपर पैदावार हो सकती है। पिछले साल देश में करीब 317 लाख टन रिकॉर्ड प्याज का उत्पादन हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग