26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय हज कमेटी ने किया नियमों में बड़ा बदलाव, खुद करें विदेशी मुद्रा का इंतजाम

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज के सफर के तहत रियाल को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 27 Feb 2023, 10:12 AM IST

केंद्रीय हज कमेटी ने किया नियमों में बड़ा बदलाव, अपने स्तर पर करना होगा विदेशी मुद्रा का इंतजाम

केंद्रीय हज कमेटी ने किया नियमों में बड़ा बदलाव, अपने स्तर पर करना होगा विदेशी मुद्रा का इंतजाम

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज के सफर के तहत रियाल को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब आजमीन को विदेशी मुद्रा (सऊदी रियाल) स्वयं लेकर जानी होंगी। हज कमेटी की ओर से कोई पैसा नहीं दिया जाएगा। पहले हज कमेटी की ओर से दैनिक आम खर्च के लिए 1500 (सऊदी रियाल) दिए जाते थे। इस बार हज जाने वालों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। सऊदी अरब में हज के दौरान आजमीन अपने पास से भी रुपए खर्च करते थे।

यह भी पढ़ें : ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों को पेंशन देना बन सकता है मुसीबत : निर्मला सीतारमण

यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी

पहले से आवेदन कर चुके यात्रियों का कहना है कि आनन—फानन में इस फरमान से कई परेशानी होगी। खुद के स्तर पर करने से अधिक रकम चुकानी पड़ेगी। आदेशों के मुताबिक यात्री को साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि यात्रा के लिए उड़ान स्थल पर पहुंचने पर उनके पास न्यूनतम 1500 सऊदी रियाल प्रति हज यात्री उपलब्ध रहें। हज प्रशिक्षक हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि अब आजमीन को अपने स्तर पर ही बैंक से विदेशी मुद्रा का इंतजाम करना होगा।

यह भी पढ़ें : अब नहीं बढ़ेंगे प्याज के दाम, किसानों ने खूब लगाया प्याज, रिकॉर्ड स्तर को छू सकता था प्याज का उत्पादन

आवेदन की आखिरी तारीख दस मार्च

हज के लिए आवेदनों की आखिरी तारीख दस मार्च है। हज हाउस सहित अन्य जगहों पर आनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। नियमों में बार बार बदलाव से हज यात्री भी परेशान हैं। यात्रियों का कहना है कि सभी नियम एक बार स्पष्ट हो ताकि कोई दुविधा न हो।