राजस्थान में तेजी से फैल रहे वायु, मृदा प्रदूषण से होने वाले नुकसान से आमजन को जागरूक करने के लिए राजस्थान राज्य प्रदूषण मंडल भी अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करने जा रहा है। देश के अन्य प्रदूषण नियंत्रण मंडलों की तर्ज पर आमजन को अलग—अलग माध्यमों से जागरूक किया जाएगा। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों के मुताबिक परिवहन, ट्रैफिक पुलिस, उद्ययोग सहित अन्य संबंधित विभागों से समन्वय कर वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई कवायद की जा रही है। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों, वाहनों से निकलने वाले धुओं सहित अन्य मापदंडों की रिपोर्ट भी तैयार की गई है। रिपोर्ट पर आगामी दिनों में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही समय—समय पर विभागों के आलाधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी।