Rajasthan Rain Update: जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार शाम जमकर बदरा बसरे। इधर मौसम विभाग ने भी जयपुर शहर व जिले सहित नौ जिले में भारी बारिश का चेतावनी का अलर्ट जारी किया हुआ है।
मौसम विभाग ने शाम साढे सात बजे अलर्ट जारी किया है कि अगले तीन घंटों में जयपुर सहित नौ जिलों भारी बारिश आ सकती है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार जयपुर शहर, जयपुर जिला, दौसा, बूंदी, बारां, टोंक, झालावाड़, कोटा, सवाईमाधोपुर जिले व आस-पास के क्षेत्रों में अगले तीन घंटे में तेज बारिश की आने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों को ओरेंज अलर्ट में शामिल किया गया है।
इसके अलावा करौली, चित्तौडगढ़़, भरतपुर, धौलपुर, भीलवाड़ा व प्रतापगढ़ सहित आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।