मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर पिछले 24 घंटों में देखने को मिला। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण बारिश दर्ज की गई। रामगंज मंडी, कोटा में सर्वाधिक 242 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।