
हेरिटेज नगर निगम में लगाए 7 उपायुक्त, 10 राजस्व अधिकारी
हेरिटेज नगर निगम में लगाए 7 उपायुक्त, 10 राजस्व अधिकारी
— हेरिटेज नगर निगम में लगाए कुल 61 कार्मिक, एक दिन पहले 19 स्वास्थ्य निरीक्षक को भी लगाया
जयपुर। राजधानी में दोनेां नगर निगमों में अब अधिकारी और कर्मचारी लगाने शुरू कर दिए है। हेरिटेेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) में 7 उपायुक्त (Deputy Commissioner) लगाए गए है। वहीं 10 राजस्व अधिकारियों के साथ अतिरिक्त मुख्य अभियंता सहित दो अधीक्षण अभियंता और 6 अधिशाषी अभियंता लगाए गए है। हेरिटेज नगर निगम में कुल 61 कार्मिक लगा दिए गए है। इसके अलावा 19 स्वास्थ्य निरीक्षकों को भी लगाया गया है।
हेरिटेज नगर निगम आयुक्त लोकबंधु ने एक आदेश जारी कर मोहम्मद सलीम खान केा उपायुक्त राजस्व व आयोजना, प्रियव्रत सिंह चारण को पशु प्रबंधन व उद्यान उपायुक्त, देवेन्द्र जैन को स्वास्थ्य एवं फायर उपायुक्त, सुरेन्द्र यादव को हवामहल और आमेर जोन उपायुक्त लगाया गया है। वहीं रामकिशोर मेहता को फिर से सिविल लाइन जोन लगा दिया गया है। जबकि राजीव शर्मा को उपायुक्त स्टोर व अनिता मित्तल को मुख्यालय, कार्मिक व एनयूएलएम उपायुक्त लगाया गया है। उधर मुकेश चन्द्र गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य अभियंता लगाया गया है। वहीं दो अधीक्षण अभियंता लगाए गए है। नए जोन कार्यालयों में महेन्द्र सिंह को हवामहल के साथ आमेर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मधुसूदन गैना केा किशनपोल में लगाया गया है। आलोक श्रीवास्तव को आदर्श नगर में एक्सईएन लगाया गया है। इसके अलावा सहायक अभियंता, लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, पशु चिकित्सक आदि लगाए गए है।
Published on:
17 Sept 2020 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
