3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Door-to-Door Garbage Collection हैरिटेज नगर निगम ने किया बीवीजी का करार रद्द

Door-to-Door Garbage Collection जयपुर शहर में घर—घर कचरा संग्रहण में फेल रही बीवीजी कंपनी को हैरिटेज नगर निगम से बाहर कर दिया है। Heritage Municipal Corporation प्रशासन ने बीवीजी कंपनी का अनुबंध रद्द कर दिया है। अब हैरिटेज नगर निगम खुद के संसाधनों से घर—घर कचरा संग्रहण करेगा। निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने बीवीजी कंपनी के प्रोजेक्ट हैड को नोटिस दे दिया है।

2 min read
Google source verification
Door-to-Door Garbage Collection  हैरिटेज नगर निगम ने किया बीवीजी का करार रद्द

Door-to-Door Garbage Collection हैरिटेज नगर निगम ने किया बीवीजी का करार रद्द

Door-to-Door Garbage Collection जयपुर शहर में घर—घर कचरा संग्रहण में फेल रही बीवीजी कंपनी को हैरिटेज नगर निगम से बाहर कर दिया है। Heritage Municipal Corporation प्रशासन ने बीवीजी कंपनी का अनुबंध रद्द कर दिया है। अब हैरिटेज नगर निगम खुद के संसाधनों से घर—घर कचरा संग्रहण करेगा। निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने बीवीजी कंपनी के प्रोजेक्ट हैड को नोटिस दे दिया है। इससे 15 दिन पहले ही निगम आयुक्त ने बीवीजी कंपनी को टर्मिनेट करने का नोटिस जारी किया था। यह नोटिस अनुबंध शर्त संख्या 72 के तहत दिया गया था।

हैरिटेज निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने बताया कि काम में लापरवाही बरतने और अनुबंध शर्तों की पालना नहीं करने के कारण बीवीजी कंपनी की सेवाएं समाप्त की है। काम में लापरवाही बरतने और शर्तों के अनुसार काम नहीं करने पर कई बार नोटिस भी जारी किए गए। इसके बाद भी काम में सुधार नहीं होने और बार—बार लापरवाही बरतने पर अनुबंध शर्त 72 के तहत गत 3 दिसम्बर को बीवीजी कंपनी के प्रोजेक्ट हैड को टर्मिनेट करने का नोटिस जारी कर शर्तो के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अनुबंध शर्तों की पालना नहीं करने पर कंपनी की सेवाए समाप्त कर दी गई है।

दो पारियों में निगम खुद करेगा घर—घर कचरा संग्रहण
नगर निगम प्रशासन खुद के संसाधनों से अब घर—घर कचरा संग्रहण करेगा। इसके लिए निगम आयुक्त ने गैराज उपायुक्त को निर्देश जारी किए है। अभी नगर निगम के पास खुद के 100 हूपर है। इसके अलावा करीब 200 हूपर लेने के लिए टेंडर कर रखे है। सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों को एक—एक यूनिट कचरा संग्रहण के लिए अलग से दे दी है। निगम प्रशासन अब सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कचरा संग्रहण करेगा। एक वार्ड में दो शिफ्ट में कचरा संग्रहण होगा।

सभी की सफाई कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त
निगम प्रशासन ने आगामी आदेशों से सफाई व्यवस्था में जुड़े सभी सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है।

जनता से अपील... करें सहयोग, डस्टबिन में ही डाले कचरा
नगर निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में जनता से भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि जनता सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने में सहयोग करें। घर—घर कचरा संग्रहण के लिए प्रोपर व्यवस्था जल्द सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जनता का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने जनता से डस्टबिन में ही कचरा डालने का आग्रह किया है।

Story Loader