
Heritage Municipal Corporation Jaipur घर—घर कचरा संग्रहण की यूं करेंगे बैठे—बैठे मॉनिटरिंग
Rajasthan Jaipur हैरिटेज नगर निगम ने घर—घर कचरा संग्रहण व्यवस्था अपने हाथ लेने के बाद हूपर किराए पर लेने के टेंडर कर लिए है। Heritage Municipal Corporation Jaipur 200 हूपर किराए पर ले रहा है, Door-to-Door Garbage Collection system के लिए टेंडर खोल दिए गए है, हालांकि अभी तक फाइनेंशियल बिड खुली है, टेंडर में दरें अधिक आने से अभी किसी भी फर्म को वर्कऑर्डर नहीं दिए गए है। निगम प्रशासन ने इस बार जोनवाइज टेंडर किए है। एक—दो दिन में वर्कऑर्डर जारी करते हुए हर वार्ड में 2 से 3 हूपर नियमित कचरा संग्रहण का काम करेंगे। वहीं अब निगम घर—घर कचरा संग्रहण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करेगा। इसके लिए जोन वाइज कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। वहीं हर हूपर को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
नगर निगम अधिकारियों की मानें तो सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के साथ हर घर से रोजाना कचरा संग्रहण हो, इसके लिए जोन वाइज टेंडर किए गए है। इसमें हर वार्ड में दो—दो हूपर लगाने के लिए टेंडर किए गए है। वहीं एक—एक हूपर निगम खुद लगाएगा। ऐसे में शुरुआत में घर—घर से कचरा संग्रहण के लिए हर वार्ड में तीन—तीन हूपर लगाए जाएंगे। निगम प्रशासन इन हूपरों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करेगा, इसके लिए जोन स्तर पर कंट्रोल रूप बनाए जाएंगे। हर हूपर को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे हूपर की लोकेशन के साथ रोजाना लगाने वाले चक्करों का पता आसाी से लग जाएगा। नगर निगम आयुक्त अवधेश मीणा का कहना है कि इस बार कचरा संग्रहण का टेंडर डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण के आधार पर किया गया है। डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण करने पर ही भुगतान किया जाएगा। वहीं अब हर वार्ड में 3—3 हूपर लगाए जाएंगे।
किस जोन में कितने हूपर के लिए टेंडर
जोन— हूपर
हवामहल महल—आमेर जोन — 60
सिविल लाइंस जोन — 48
किशनपोल जोन — 42
आदर्श नगर जोन — 50
Published on:
30 Dec 2021 09:00 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
