
5 साल से बंद राजीव आवासीय योजना का काम फिर होगा शुरू
5 साल से बंद राजीव आवासीय योजना का काम फिर होगा शुरू
— संजय नगर स्थित राजीव आवास योजना का मामला
— धरातल की स्थिति जांचने के लिए पहुंची महापौर मुनेश गुर्जर
जयपुर। पिछले करीब 5 साल से बंद पड़ी भट्टा बस्ती के संजय नगर स्थित राजीव आवास योजना (Rajiv Awas Yojana) को अब मूर्त रूप देने की तैयारी हो गई है। महापौर मुनेश गुर्जर (Heritage Municipal Corporation Mayor) इस योजना की स्थिति जांचने के लिए बुधवार को मौके पर पहुंची और योजना के तहत बने आवासों को देखा। उन्होंने अधिकारियों को अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने के लिए फिर से काम शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वहां मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए भी निर्देश जारी किए।
संजय नगर भट्टा बस्ती में राजीव आवास योजना के तहत गरीबों के लिए आवासों का निर्माण करवाया जा रहा है। निगम अधिकारियों की मानें तो यह योजना 2013 में शुरू हुई थी। राजीव आवास योजना के तहत यहां करीब 2300 आवास बनाने है, लेकिन प्रथम चरण में यहां 1248 आवासों का निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन साल 2015 में यह काम बीच में ही अटक गया। बाद में निर्माण कार्य कर रही फर्म ने भुगतान की मांग करते हुए काम बंद कर दिया। अब फिर से इस आवास योजना का काम शुरू करने की तैयारी है। इसे लेकर महापौर मुनेश गुर्जर मौके की स्थिति जांचने के लिए संजय नगर स्थित इस आवास योजना में पहुंची, उन्होंने योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों का निरीक्षण किया। महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि गरीबों के लिए ये आवास बनाए जा रहे है, लेकिन पिछले कई सालों यह योजना बंद पड़ी है। अब इसकी फाइल मंगवाई है, उससे पहले धरातल की स्थिति जांचने के लिए योजना का दौरा किया और यहां बन रहे आवासों की मौका स्थिति देखी। अधिकारियों को निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए है। साथ ही यहां आधारभूत सुविधाओं में सड़क, सीवरेज एवं लाइट आदि के लिए डीपीआर बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए है।
Published on:
17 Feb 2021 10:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
