13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूनेस्को टीम ने जताई आपत्ति तो जागा निगम… अब होगा ये काम

Heritage Municipal Corporation Jaipur UNESCO Team जयपुर। विश्व विरासत शहर के संरक्षण को परखने आई यूनेस्को की टीम की आपत्ति के बाद अब परकोटे से जल्द ही तारों का जाल हटेगा। हैरिटेज नगर निगम ने विश्व विरासत परकोटे को तारों के जाल से मुक्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। Jaipur Wire Mesh इसकेे लिए जल्द ही निगम प्रशासन अभियान चलाएगा।

2 min read
Google source verification
यूनेस्को टीम ने जताई आपत्ति तो जागा निगम... अब होगा ये काम

यूनेस्को टीम ने जताई आपत्ति तो जागा निगम... अब होगा ये काम

Heritage Municipal Corporation Jaipur UNESCO Team जयपुर। विश्व विरासत शहर के संरक्षण को परखने आई यूनेस्को की टीम की आपत्ति के बाद अब परकोटे से जल्द ही तारों का जाल हटेगा। हैरिटेज नगर निगम ने विश्व विरासत परकोटे को तारों के जाल से मुक्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। Jaipur Wire Mesh इसकेे लिए जल्द ही निगम प्रशासन अभियान चलाएगा। वहीं अब परकोटा क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल डालने की अनुमति भी हैरिटेज नगर निगम मुख्यालय से ही दी जाएगी। जोन कार्यालयों से कोई अनुमति नहीं ले पाएगा।
विश्व विरासत परकोटे के हैरिटेज संरक्षण को लेकर किए जा रहे कामों की सच्चाई जांचने के लिए यूनेस्को की टीम शहर के दौरे पर है। टीम ने पहले ही दिन हैरिटेज वॉक—वे का दौरा किया, इस दौरान जगह—जगह तारों का जाल देखकर आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद अब नगर निगम प्रशासन ने परकोटे से इस तारों के जाल को हटाने की तैयारी कर ली है। इसे लेकर हैरिटेज नगर निगम आयुक्त अवधेश मीना ने सभी केबल ऑपरेटर और मोबाईल कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाकार 15 दिन में हैरिटेज सिटी को केबल के जाल से मुक्त करने का टारगेट दे दिया है। कंपनियों को ऑवर हेड केबल के तारों को 15 दिन में हटाना होगा। अगर 15 दिन में कंपनियों ने अपने तारों को नहीं हटाया तो निगम की ओर से अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान परकोटे की गलियों से तारों का जाल हटाया जाएगा।

तार नहीं हटाए तो होगी कार्रवाई
निगम आयुक्त अवधेश मीना ने बताया कि 15 दिन बाद नगर निगम हैरिटेज की ओर से ऑवर हेड केबल को हटाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। मोबाईल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए है कि सभी केबल अंडरग्राउंड ही होगी, जो भी ऑवर हेड केबल डालेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

निगम मुख्यालय से ही मिलेगी अनुमति
निगम आयुक्त अवधेश मीना ने बताया कि अब अंडरग्राउंड केबल डालने की अनुमति हैरिटेज मुख्यालय स्तर से ही दी जाएगी। केबल डालने से पहले अनुमति लेनी होगी।