30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयनिवास उद्यान का लौटेगा स्वरूप, ऐतिहासिक म्यूजिकल फाउंटेन की मिलेगी सौगात

Jainiwas Garden : गोविंददेवजी मंदिर के पीछे स्थित जयनिवास उद्यान का फिर से स्वरूप लौटेगा। गर्मी के बीच लोगों को उद्यान में सुकून मिलेगा। हैरिटेज नगर निगम यहां 30 लाख रुपए खर्च कर इसके स्वरूप को फिर से संवारने में जुट गया है।

2 min read
Google source verification
जयनिवास उद्यान का लौटेगा स्वरूप, ऐतिहासिक म्यूजिकल फाउंटेन की मिलेगी सौगात

जयनिवास उद्यान का लौटेगा स्वरूप, ऐतिहासिक म्यूजिकल फाउंटेन की मिलेगी सौगात

जयपुर। गोविंददेवजी मंदिर के पीछे स्थित जयनिवास उद्यान का फिर से स्वरूप लौटेगा। गर्मी के बीच लोगों को उद्यान में सुकून मिलेगा। हैरिटेज नगर निगम यहां 30 लाख रुपए खर्च कर इसके स्वरूप को फिर से संवारने में जुट गया है। करीब 7 साल बाद फिर से यहां फाउंटेन चलेंगे, जिससे उद्यान में आने वाले लोगों को गर्मी से सुकून मिलेगा।

परकोटे के बीच इकलौता जयनिवास उद्यान यहां की आत्मा है। अनदेखी के चलते पिछले कई सालों से यह उद्यान बदहाल हो रहा है। यहां के ऐतिहासिक फाउंटेन बंद पड़े है, जो इस पार्क की शान होने के साथ लोगों को सुकून देते थे। अब हैरिटेज नगर निगम ने इस पार्क की सुध ली और पार्क में विकास कार्यों के तहत करीब 7 साल से बंद पड़े 10 फाउंटेन को फिर से शुरू करने की तैयारी की है। निगम की ओर से फाउंटेन को शुरू करने का काम चल रहा है। इसमें बीच के फाउंटेन के साथ एक ओर के फाउंटेन का ट्रायल भी हो चुका है, बाकि फाउंटेन का काम चल रहा है। सभी फाउंटेन में नए मोटर और पाइप लगाए जा रहे है। निगम अफसरों की मानें तो अगले दो माह में उद्यान के सभी फाउंटेन शुरू हो जाएंगे।

म्यूजिकल फाउंटेन होगा आकर्षण का केन्द्र
जयनिवास उद्यान में एक म्यूजिकल फाउंटेन भी है, जिसे फिर से चालू किया जाएगा। इस फाउंटेन को ठीक किया जा रहा हैै। ठीक होने के बाद फाउंटेन चलने के साथ इसमें म्यूजिक चलेगा।

जून तक सभी 10 फाउंटेन चालू
निगम उद्यान शाखा उपायुक्त आशीष कुमार का कहना है कि जयनिवास उद्यान के फाउंटेन फिर से शुरू होंगे। इनका काम करवाया जा रहा है। जून तक सभी 10 फाउंटेन चालू हो जाएंगे। इसके बाद जयनिवास उद्यान में आने वाले लोगों को सुकून मिलेगा।

यह भी पढ़ें : ब्राह्मण समाज ने किया शस्त्र पूजन, नारी और युवा शक्ति को समर्पित होगी ध्वज शोभायात्रा

रामगंज चौपड़ का भी लौटेगा स्वरूप
रामगंज चौपड़ का भी फिर से स्वरूप लौटेगा। यहां भी निगम की ओर से फाउंटेन को सही करवा दिया गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद रोजाना सुबह—शाम रामगंज चौपड़ पर फाउंटेन चलेगा।

Story Loader