
जयपुर। हेरिटेज नगर निगम का खजाना खाली है। निगम अफसर राजस्व वसूली में फिसड्डी साबित हो रहे है। अब निगम ने बड़े बकायादारों की संपत्ति सील करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है। यह टीम यूडी टैक्स के बड़े बकायादारों की संपत्ति को कुर्क करेगी। हेरिटेज नगर निगम में नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) के 275.43 करोड़ रुपए बकाया है, इसमें तक निगम प्रशासन टारगेट का सिर्फ 26 फीसदी ही वसूल कर पाया है।
हेरिटेज नगर निगम प्रशासन ने नवम्बर 2022 तक 46.87 करोड़ यूडी टैक्स वसूल करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन इस टैक्स पेटे नवम्बर तक केवल 12.58 करोड़ रुपए ही वसूली हो पाई है। निगम के आदर्श नगर जोन में निगम प्रशासन ने साल 2022—23 में 8.10 करोड़ रुपए यूडी टैक्स वसूली का लक्ष्य तय किया। वहीं 1 अप्रेल 2022 से 29 नवम्बर 2022 तक 5.40 करोड़ लक्ष्य रखा था, लेकिन इस अवधि में सिर्फ 2.11 करोड़ रूपये ही राजस्व वसूल कर पाए।
वहीं सिविल लाईन जोन में नवम्बर तक 26.96 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा गया, लेकिन इस दौरान सिर्फ 6.84 करोड़ रुपए ही वसूल कर पाए। ऐसे ही हाल हवामहल-आमेर जोन क्षेत्र में रहे, यहां नवम्बर तक 6.43 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का टारगेट रखा गया। जबकि 1 अप्रेल से नवम्बर 2022 तक 1.28 करोड़ रुपए यूडी टैक्स के वसूल कर पाए। बात करें किशनपोल जोन क्षेत्र की तो यहां निगम प्रशासन ने नवम्बर तक 8.08 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का टारगेट रखा, जिसमें सिर्फ 2.35 करोड़ रुपए ही राजस्व वसूली कर पाए।
अब बड़े बकायादारों पर नजर
हेरिटेज नगर निगम प्रशासन की अब नगरीय विकास कर के बड़े बकायादारों पर नजर है। इनसे राजस्व वसूली के लिए अब सेंट्रल टीम बनाई जाएगी। इसमें सर्तकता शाखा, राजस्व अधिकारियों व राजस्व निरीक्षकों को शामिल किया जाएगा। यह टीम बड़े बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई करेगी।
17017 सम्पतियों का सर्वे
हेरिटेज नगर निगम ने शहर में यूडी टैक्स वसूली और नई संपत्तियों को चिह्नित करने का काम स्पेरो कंपनी को दे रखा है। इस कंपनी ने अब तक 17017 सम्पतियां का सर्वे किया है। हालांकि कंपनी के सर्वे को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे है। निगम प्रशासन इस सर्वे की जांच भी करवा रहा है।
यह भी पढ़े: वीवीआईपी रोड पर ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत
कहां कितना यूडी टैक्स बकाया (अप्रेल 2022 तक)
जोन — बकाया यूडी टैक्स
सिविल लाइंस जोन — 127.87 करोड़
आदर्श नगर जोन — 40.53 करोड़
हवामहल आमेर जोन — 37.73 करोड़
किशनपोल जोन — 69.30 करोड़
Published on:
05 Jan 2023 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
