यह किया दावा
मोदी ने कहा, अब कोई चीज न अटकती है, न लटकती है और न ही भटकती है। देश के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को सरल, स्वस्थ, सुरक्षित और सुगम बना रहे हैं। चार साल में जो भी कार्यक्रम बने हैं, उनके केन्द्र में गरीब, शोषित, पीडि़त, वंचित, दलित, आदिवासी, किसान और माताएं-बहनें हैं। सरकार के कामकाज के चलते ही ५ करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर निकल सके हैं। भाजपा सरकार साफ नीयत और सही विकास के आधार पर काम कर रही है। वर्ष २०२२ तक किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का लक्ष्य है। समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि का उन्होंने कई बार जिक्र किया। सरकार की योजनाओं से राजस्थान की जनता को फायदा होने के आंकड़े भी गिनाए।