
एक तरफ बम-बम भोले और दूसरी तरफ अल्लाह-हो-अकबर की अजान, ऐसा मनोरम दृश्य होगा जयपुर में
जयपुर। छोटी काशी के नाम से मशहूर जयपुर ( Jaipur ) में सोमवार को अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। जब दोनों धर्मावलंबी एक साथ अपने-अपने त्यौहार मनाएंगे। एक तरफ जहां बम-बम भोले करती सावन ( Sawan 2019 ) के आखिरी सोमवार ( sawan somwar ) को कावंड यात्राएं निकलेंगी। वहीं दूसरी तरफ ईद-उल-जुहा ( Eid-ul-Azaha ) बकरीद ( bakreed ) की नमाज अता करते मुस्लिम धर्मावलंबी नजर आएंगे। दोनों समुदाय के लोग अपने-अपने त्यौहार धूमधाम से मनाएंगे।
एक तरफ हिन्दू लोग मुस्लिमों को ईद की शुभकामनाएं देंगे। वहीं मुस्लिम भी हिन्दुओं की कावंड यात्रा का स्वागत करते नजर आएंगे। सावन का अंतिम सोमवार को निकलने वाली कावंड यात्राएं और ईद की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने भी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की है। इसके चलते सोमवार को परकोटे में रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। वहीं शहर के प्रमुख जौहरी बाजार, रामगंज बाजार में नो पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।
मजबूत सुरक्षा व्यवस्था
सावन के अंतिम सोमवार और बकरीद के चलते शहर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया है। शहर में पुलिस के जवान पूरी तरह से निगरानी रख रहे हैं। वहीं परकोटा के जौहरी बाजार में ईद की नमाज और गलता से कावड यात्राओं के चलते पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था की है ताकि आम नागरिक को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
गलता से निकलगी कावंड
सावन के अंतिम सोमवार को शिव भक्त बड़ी संख्या में कावड़ यात्रा निकालेंगे। वहीं शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वरजी मंदिर, झारखंड, चमत्कारेश्वर महादेव पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहेगी। पुलिस का भी यहां काफी इंतजाम देखने को मिलेगा।
बकरा मंडी में रौनक
वहीं ईद के चलते रविवार को दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर काफी रौनक रही। यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में बकरों की खरीद फरोख्त करते नजर आए। यहां वजन के हिसाब से बकरों की बिक्री की जा रही हैं। बकरा मंडी में 10 से एक लाख तक के बकरों की कीमत आंकी गई है। वहीं कई बकरों के शरीर पर बालों की विशेष आकृति के चलते उनकी लाखों में बताई जा रही है।
Published on:
11 Aug 2019 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
