29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Video: पर्यावरण संरक्षण के लिए मेयर सौम्या की अनूठी पहल, मिलेगा हजारों पेड़ों को जीवनदान

हिंगोनिया गोशाला 400 क्विंटल नि:शुल्क गोकाष्ठ देगी, ग्रेटर नगर निगम महापौर ने किया पोस्टर का विमोचन

Google source verification

जयपुर। होलिका दहन पर पेड़-पौधों को बचाने और गोकाष्ठ को बढ़ावा देने के लिए हिंगोनिया गो-पुनर्वास केंद्र शहरवासियों को 400 क्विंटल गोकाष्ठ नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा। मंगलवार को निगम मुख्यालय में महापौर सौम्या गुर्जर ने गोकाष्ठ अपनाएं, पर्यावरण बचाएं पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि यह गोकाष्ठ नि:शुल्क मिलेगा। इस मौके पर महापौर ने कहा कि पर्यावरण रक्षा के लिए एक साथ आना चाहिए। हिंगोनिया गोशाला में प्रति पार्षद को 150 किलो गोकाष्ठ दिया जाएगा। इसके बाद वे अपने वार्ड में लोगों को बांट सकेंगे।

राज्य भर में चला रहे अभियान
निगम मुख्यालय में उप महापौर पुनीत कर्णावट ने प्रेसवार्ता कर कहा कि होलिका दहन पर गो काष्ठ का उपयोग बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के 10 नगर निगम, 33 जिला परिषद और 352 पंचायत समितियों के प्रतिनिधि अभियान से जुड़े हैं। उप महापौर ने कहा कि पिछली बार 2200 स्थानों पर होलिका दहन में गोकाष्ठ का उपयोग हुआ था। पंचायत समिति राजस्थान संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सूरपुरा, समाजसेवी रवि नैयर मौजूद रहे।