
blood cancer
जयपुर।
हर मनुष्य के शरीर में दो तरह की blood cells होती है। white blood cells और red blood cells इन दोनों पर ही शरीर में रक्त की मात्रा निर्भर होती है। सबसे ज्यादा निर्भरता लाल रक्त कोशिकाओं में होती है। जब लाल रक्त कोशिकाएं शरीर में कम हो जाती है तो शरीर में खून की कमी हो जाती है इसे एनीमिया भी कहा जाता है। शरीर में रक्त कम होने से कई प्रकार के रोग भी होने लग जाते है।
छोटे बच्चों में खून की कमी से मानसिक रोग हो जाते हैं वहीं स्त्रियों में खून की कमी से पीरियडस सही समय पर नहीं आ पाते है। आइए जानते है शरीर में खून की कमी होने के कारण और रक्त को बढ़ाने के उपाय।
शरीर में रक्त की कमी के कारण
- खाने में पोषण की कमी
- पेट संबंधी परेशानी होने से
- शरीर में ज्यादा मात्रा में रक्त का बहार निकलना
शरीर में रक्त की कमी के लक्षण
- शरीर में कमजोरी आना
- त्वचा का रंग पीला पड़ना
- भूख कम लगना
- हाथ पैरों में जान नहीं होना और सूजन आना
शरीर में रक्त बढ़ाने के कुछ उपाय
- खून बढ़ाने के लिए हरी सब्जियां और जूस का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।
- एक नींबू को एक गिलास पानी में डालकर और उसमे एक चमच्च शहद मिला कर पीने से भी खून में वृद्धि होती है।
- टमाटर का जूस का सेवन हर रोज करने से भी शरीर में खून बढ़ता है।
- सोयाबीन खाने से भी फायदा मिलता है क्योंकि उसमें विटामिन और आयरन होता है।
- पायलट का सेवन भी अत्यधिक फायदेमंद होता है। पालक में विटामिन A और C के साथ कैल्शियम, फाइबर और आयरन अधिक होते है।
- खून की कमी से बचने के लिए दूध और खजूर का सेवन भी एक अच्छा उपाय है।
अन्य
काजू - काजू न केवल खाने में स्वाद होता है बल्कि इसमे कई पौष्टिक गुण भी होते हैं, जो हमारे शरीर में खून बनाने में सहायक होते है। इसके लिए आपको डेली करीब दस ग्राम काजू खाने चाहिए। काजू से आयरन पर्याप्त मात्रा में मिलती है। इसलिए भारत जैसे गर्म देश में इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाता है। क्योंकि ज्यादा काजू खाना भी शरीर के नुकसानदायक हो सकते हैं।
बादाम- उसी तरह बादाम में भी भरपूर मात्रा में आयरन होता है खून की कमी वाले रोगी को रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए. बादाम में मैग्रीशियम होता है जो आपको 163 ग्राम कैलोरी का उपभोग करने में मदद करता है।
मूंगफली- 2 चम्मच पीसी मूंगफली में 0.6 मिलीग्राम आयरन होता है जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं, साथ ही मूंगफली में पोटेशियम, मैग्रीलशियम और विटामिन बी भी काफी मात्रा में होता है।
खून बढ़ाने के लिए यह भी हैं कारगर उपाय
1. तिल और शहद
दो घंटे के लिए 2 चम्मच तिलों को पानी में भिगों लें और बाद में पानी से छानकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार सेवन करें।
2. काफी और चाय खतरनाक
काफी और चाय का सेवन कम कर दें। एैसा इसलिए क्योंकि ये चीजें शरीर को आयरन लेने से रोकते हैं।
3.ठंडा स्नान
दो बार दिन में ठंडे पानी से नहाए और सुबह नहाने के बाद सूरज की रोशनी में बैठें।
4. अंकुरित भोजन
आप अपने भोजन में गेहूं, मोठ, मूंग और चने को अंकुरित करके उसमें नींबू मिलाकर सुबह का नाश्ता लें।
5. आम
पके आम के गुदे को मीठे दूध के साथ सेवन करें। एैसा करने से खून तेजी से बढ़ता है।
6. मूंगफली और गुड़
शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मूंगफली के दानों को गुड़ के साथ चबा-चबा कर सेवन करें।
7. सिंघाड़ा
सिंघाड़ा शरीर में खून और ताकत दोनो को बढ़ाता है। कच्चे सिंघाड़े को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है।
8. मनुक्का, अनाज, किशमिश, दालें और गाजर
मनुक्का, अनाज, किशमिश, दालें और गाजर का नियमित सेवन करें और रात को सोने से पहले दूध में खजूर डालकर उसको पीएं।
9. फलो का सेवन
अनार, अमरूद, पपीता, चीकू, सेब और नींबू आदि फलो का अधिक से अधिक सेवन करें।
10. आंवले और जामुन का रस
आंवले का रस और जामुन का रस बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
11. टमाटर का रस
एक गिलास टमाटर का रस रोज पीने से भी खून की कमी दूर होती है। इसलिए टमाटर का सूप भी बनाकर आप ले सकते हो।
12. हरी सब्जिया
बथुआ, मटर, सरसों, पालक, हरा धनिया और पुदीना को अपने भोजन में जरूर शामिल करें।
13. फालसा
फालसे का शर्बत या फालसे का सेवन सुबह शाम करने से शरीर में खून की मात्रा जल्दी बढ़ती है।
14. लहसुन
शरीर में खून को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से लहसुन और नमक की चटनी का सेवन करे। यह हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है।
15. सेब का जूस
सेब का जूस रोज पीएं। चुकंदर के एक गिलास रस में अपने स्वाद के अनुसार शहद मिलाकर इसे रोज पीएं। इस जूस में लौह तत्व ज्यादा होता है।
Published on:
17 Jun 2018 02:25 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
