जयपुर

खुशखबरी: झालावाड़ के हुकुमचंद पाटीदार होंगे पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित

जिले के असनावर क्षेत्र के छोटे से गांव मानपुरा के किसान हुकुमचंद पाटीदार एक दशक से जैविक खेती में किस्मत आजमा रहे हैं।

less than 1 minute read
Jan 26, 2019
खुशखबरी: झालावाड़ के हुकुमचंद पाटीदार होंगे पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित

जयपुर/झालावाड़

भारत सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान के लिए खुशखबरी की बात यह है कि इस बार पद्मश्री मिलने वालों की सूची में झालावाड़ के हुकुम चंद पाटीदार भी शामिल हैं। जिन्हें पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
जिले के असनावर क्षेत्र के छोटे से गांव मानपुरा के किसान हुकुमचंद पाटीदार एक दशक से जैविक खेती में किस्मत आजमा रहे हैं। पहली बार उनके जैविक धनिए का नमूना जापान में सफल रहा इसके बाद जापान ने उन्हें भारत सरकार के उपक्रम एबीड़ा कोलकाता के जयपुर स्थित संस्थान राजस्थान ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट एजेंसी रोका के माध्यम से 6 क्विंटल धनिया का ऑर्डर दिया।

पाटीदार को देखते हुए जैविक खेती की शुरूआत - असनावर के निकट मानपुरा गांव में किसान 2006 से जैविक खेती का संकल्प लेकर खेती कर रहे हैं। इसके बाद कुछ किसानों ने पाटीदार को देखते हुए जैविक खेती की। कुछ किसानो को छोड़कर अभी पूरा गांव जैविक खेती की मिसाल बना है। हुकम चंद पाटीदार ने बताया कि गांव के किसान जैविक खेती के लिए दृढ़ संकल्प हैं। उन्होंने जैविक खेती से फसल उत्पादन कम होने की परवाह नहीं की और वह लगातार जैविक तरीके से मैथी, धनिया, गेंहू आदि फसलें उगा रहे हैं।

Published on:
26 Jan 2019 02:40 am
Also Read
View All

अगली खबर