
हम विश्व गुरु थे। पूरे विश्व को मानवता का संदेश देने वाले हमारे ऋषि थे। इसलिए हमे हिन्दू होने पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे शिखा और सूत्र जैसे धार्मिक चिन्ह और धर्म को धारण करें। राष्ट्र के लिए जीने का संकल्प लें।
जयपुर। हनुमान महोत्सव समिति की ओर से रविवार शाम को विद्याधर नगर सन एंड मून प्रांगण स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष युवाओं ने बारिश के बाद सुहावने हुए मौसम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। हनुमान चालीसा पाठ से पूर्व संत प्रकाश दास जी महाराज ने मेरा भोला है भंडारी...., महादेवा तेरा डमरु बाजे... अमलिडो अमलिडो...., जैसे भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोगों ने ताली बजाकर भजन में पूरा साथ दिया।
हनुमान जी महाराज और जामवंत जी महाराज के स्वरूप भजन के दौरान नृत्य कियाप्रकाश दास जी महाराज ने भजनों के बाद देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को देश प्रेम से ओतप्रोत कर दिया। प्रतापपुरी महाराज ने प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम सब ऋषियों की संतान हैं। हम विश्व गुरु थे। पूरे विश्व को मानवता का संदेश देने वाले हमारे ऋषि थे। इसलिए हमे हिन्दू होने पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे शिखा और सूत्र जैसे धार्मिक चिन्ह और धर्म को धारण करें। राष्ट्र के लिए जीने का संकल्प लें।
इस मौके पर मंच पर महंत रामसेवक दास, प्रतापपुरी महाराज, रामबालक दास महाराज, बालमुकुंदाचार्य जी महाराज, चेतन दास महाराज, साध्वी तरुणा, प्रेमानंद महाराज, मुन्नादास महाराज, गोपाल दास महाराज, शंकर दास महाराज, गायत्री परिवार के मनोज पारीक सहित अनेक सन्त महंत उपस्थित रहे।
अतिथियों में विधायक नरपत सिंह राजवी, रीको चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, विप्र कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, पार्षद मीनाक्षी शर्मा, दिनेश कांवट, सुरेश जांगिड़, कमलेश यादव, राधेश्याम शर्मा, रणवीर सिंह, प्रियंका अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विक्रम सिंह शाहपुरा और शीतल जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान राम दरबार, हनुमान जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और राष्ट्र गान के साथ हुआ। राम लक्ष्मण की स्वरूप और स्वचालित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके जय जय श्री राम, भारत माता की जय जय कार होती रही। आयोजन स्थल को राम नाम अंकित ध्वज से सजाया गया। समाज के गणमान्य लोगों ने संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
Published on:
23 Jul 2023 11:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
