
प्रतीकात्मक तस्वीर
बाड़मेर सदर थाना क्षेत्र के डूगेरों का तला गांव में एक विवाहिता ने चचेरे देवर व मासूम बेटी के साथ शनिवार रात टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। राजस्थान पुलिस ने बताया कि देवू (22) पत्नी जगदीश, खेमाराम (22) पुत्र चुतराराम, ललिता (2) पुत्री जगदीश निवासी डूगेरों का तला के शनिवार शाम सामूहिक आत्महत्या करने की सूचना मिली।
इसके बाद राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के पीहर वालों को सूचित किया। पीहर पक्ष की मौजूदगी में तीनों मृतकों के शव टांके से बाहर निकलवाए गए। रविवार को बाड़मेर जिला अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर तीनों शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द किए गए।
तहसीलदार करेंगे मामले की जांच
मृतका के पिता पुरखाराम निवासी शिव भाखरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि तीन वर्ष पहले देवू का विवाह जगदीश के साथ हुआ था, जिसके दो वर्ष की पुत्री थी। उसने अपनी पुत्री को साथ लेकर देवर के साथ आत्महत्या कर ली। प्रार्थी ने मामले की जांच की गुहार की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति गुजरात के राजकोट में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है, जो वारदात के समय घर पर नहीं था। चचेरा देवर खेमाराम वाहन चालक है, जो पड़ोस में ही रहता था। अंदेशा है कि विवाहिता व देवर के बीच प्रेस प्रसंग था। मामले की जांच बाड़मेर तहसीलदार रमेश राजपुरोहित को सौंपी गई।
Published on:
10 Apr 2023 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
