26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति पत्नी का झगड़ा महिलाओं को उतार रहा मौत के घाट

पति से झगड़े के बाद एक महिला की हत्या, एक महिला ने मारा खुद को चाकू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

HIMANSHU SHARMA

•

Updated: 17 Jul 2018, 12:51 PM IST

Woman Murder

युवती की हत्या

जयपुर
पति पत्नी की नोंक झोंक अब इस कदर बढ़ गई है कि यह महिलाओं पर भारी पड़ने लगी है। पति पत्नी के बीच होने वाले आपसी झगड़े महिलाओं को मौत के घाट उतार रहे है या उन्हें अपनी जीवन लीला को समाप्त करने पर मजबूर कर रहे है। आज प्रदेश में भी दो ऐसे मामले सामने आए है जहां पति पत्नी के बीच हुए झगड़े का खामियाजा महिलाओं को अपनी जान देकर उठाना पड़ा है। इसमें एक महिला को पति ने ही मौत के घाट उतार दिया तो वहीं दूसरे मामले में पति से झगड़ने के बाद पत्नी ने खुद को तीन बार चाकू मारकर आत्महत्या कर ली।
केस 1
पति ने पत्नी का गला घोंट की हत्या
जैसलमेर के पोकरण के नाचना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवा कर मरतका के पीहर पक्ष को सूचित कर दिया है। जहां से उनके पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता लगा है कि दोनो पति पत्नियों में देर रात से ही झगड़ा चल रहा था।

केस 2
विवाहिता ने चाकू घोंप की आत्महत्या
गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने स्वयं को चाकू घोंप आत्महत्या कर ली। मामला झालावाड़ जिले के सारोला थाना क्षेत्र के बुखारी गांव का है। । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कहीं मामला हत्या को तो नहीं है। लेकिन पुलिस का कहना है जब वह मौके पर पहुंचे तो कमरे का गेट अंदर से बंद था। पुलिस ने ही गेट को तोड़कर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मामला रात करीब तीन बजे का लग रहा है। लोगों से पूछताछ से लग रहा है कि आत्महत्या का कारण गृह क्लेश हो सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। जहां पर मरतका का पोस्टमार्टम होगा। विवाहिता का नाम रिंकू बाई है जिसमें अंदर से बंद कर अपने पेट में करीब 3 चाकू मारकर आत्महत्या की ली । हालांकि पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही मान रही है। लेकिन पुलिस हत्या के पहलु से भी मामले की जांच में जुटी है।