29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप बीएड कर रहे हैं या करने की सोच रहे तो यह खबर आपके लिए है

यदि आप बीएड कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि अब बैक डोर से इंटर्नशिप कर पाना संभव नहीं होगा। प्रदेश में बीएड में दाखिला लेने के बाद होने वाली इंटर्नशिप पर शिक्षा विभाग की पैनी नजर रहेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 15 Jan 2024, 4:33 PM IST

teacher_jobs.jpg

यदि आप बीएड कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि अब बैक डोर से इंटर्नशिप कर पाना संभव नहीं होगा। प्रदेश में बीएड में दाखिला लेने के बाद होने वाली इंटर्नशिप पर शिक्षा विभाग की पैनी नजर रहेगी। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार बीएड प्रशिक्षणार्थी यदि सरकारी स्कूल में इंटर्नशिप करेंगे तो उन्हें शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करानी होगी।

यही नहीं ऑफ लाइन हाजिरी भी स्कूल के रजिस्टर में दर्ज करानी होगी। दरअसल, प्रशिक्षणार्थी को इंटर्नशिप से पहले भरे जाने वाले फार्म में पसंद के अनुसार स्कूल आवंटित होते हैं। ताकि, वे अपने नजदीक स्कूल में इंटर्नशिप कर सके। अब इस पर काफी हद तक रोक लगेगी। ऐसे में अभ्यर्थियों की इंटर्नशिप कागजों में नहीं हो सकेगी। इंटर्नशिप जिला शिक्षा विभाग की ओर से तय की जाती है कि किस अभ्यर्थी को किस सरकारी स्कूल में जाना है।

जुगाड़ नहीं आएगा काम
गौरतलब है कि प्रदेश में अधिकांश जगहों पर ऐसा देखने में आता है कि बीएड इंटर्नशिप करने वाले अभ्यर्थी स्कूलों में नहीं पहुंचते। कागजों में ही इंटर्नशिप हो जाती थी। लेकिन, अब प्रत्येक इंटर्न को स्कूल जाना होगा। इससे उनका ही लाभ होगा। पीटीईटी के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. नरेन्द्र पानेरी ने बताया कि इस व्यवस्था से इंटर्न को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें : सैकड़ों पदों के लिए निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन

- प्रदेश में करीब बारह सौ बीएड कॉलेज हैं।
-दो लाख अभ्यर्थी दो वर्ष की बीएड में आते हैं।
- दो लाख अभ्यर्थी चार वर्षीय बीएड में आते हैं।
- पहली बीएड इंटर्नशिप 24 दिन की होती है
-थिसिस इंटर्नशिप 96 दिन की होती है
-दोनों इंटर्नशिप में सौ फीसदी उपिस्थति अनिवार्य

यह भी पढ़ें : डीजे बजाने पर 21 हजार व शराब पीकर आने पर 11 हजार जुर्माना