28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govt Jobs: सैकड़ों पदों के लिए निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2024: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 15 Jan 2024, 3:31 PM IST

govt_jobs.jpg

DSSSB Recruitment 2024: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुल 567 पदों पर भर्ती की जाएगी।


अभ्यार्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2024 से शुरू होगी जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यार्थी को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ महिला अभ्यार्थी को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा।


आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी का किसी भी मान्यता प्रापत बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी होगा। अभ्यार्थी का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा जरूरत के मुताबिक, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के जरिए किया जाएगा।


अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। उन्हें वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा और आवेदन पत्र भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

यह भी पढ़ें : आज मेरे यार की शादी है... फिर से गूंजेंगी शहनाइयां, ये हैं विवाह के 39 शुभ मुहूर्त, जानें डेट

यह भी पढ़ें : गेहूं कम तोलने पर राशन डीलर का विरोध करना पड़ा भारी, गेहूं लेने आए उपभोक्ता के हाथ पर काटा