4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मौसम विभाग का Yellow Alert, राजस्थान के 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश

Weather Update Today : राजस्थान के 9 जिलों के लिए मौसम विभाग ने Yellow Alert जारी किया है। 2 घंटे के अंदर इन जिलों में झमाझम बारिश होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Sep 2023, 1:24 PM IST

weather_alert.jpg

Weather Alert

Rajasthan Weather Update Today : मानसून सक्रिय हो गया है। राजस्थान के कई जिलों पर काले बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग का आज का अलर्ट है कि राजस्थान के 9 जिलों में दो घंटों के अंदर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इन जिलों के नाम मौसम विभाग के अनुसार कोटा, दौसा, जयपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बारां,करौली, धौलपुर, भरतपुर हैं। धौलपुर में तो हालत बहुत खराब है। बीते 4 दिन से धौलपुर में लगातार बारिश हो रही है। आज के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की वजह से धौलपुर में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

पूर्वी राजस्थान में रहेगा एक सप्ताह हल्की बारिश का दौर

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 14 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया वेदर सिस्टम बन सकता है, जिसका असर 15 या 16 सितंबर से राजस्थान की पूर्वी हिस्सों पर देखने को मिलेगा। ऐसे में संभावना है कि पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में अभी एक सप्ताह और हल्की बारिश का दौर बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : धौलपुर में भारी बारिश, अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद

जयपुर में मंगलवार सुबह से छाए बादल

जयपुर में मंगलवार सुबह से बादल छाए। कभी-कभी तो काले बादल पूरे आसमान पर मंडरा जाते है। मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर में 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - Indian Railway : दौसा में आधी मालगाड़ी आउटर सिग्नल के पार हुई, बाकी आधी का क्या हुआ जानें, मचा हड़कम्प