
Dholpur Schools closed
Dholpur Schools holiday : राजस्थान के धौलपुर जिले में बारिश ने कहर बरपा रखा है। लगातार चार दिन की बारिश के बाद धौलपुर जिले के कई हिस्सों में पानी भर गया है। रेलवे ट्रैक धंसने की वजह से कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि कल मंगलवार 12 सितम्बर से 14 सितम्बर तक बारिश का दौर चलेगा। भारी बारिश के कहर को देखते हुए धौलपुर में अगले आदेश तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। धौलपुर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी ने अपने जारी आदेश में कहा, धौलपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल सोमवार से आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। अगर कोई स्कूल चलता मिला तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्टाफ सामान्य दिनों की तरह स्कूल आएंगे।
किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे
धौलपुर जिले में लगातार चौथे दिन बारिश का दौर जारी है. रात से अब तक 44 एमएम बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से लगभग शहर की आधा दर्जन कॉलोनियों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। पानी भरने से बाजरे की फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी है। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे उभर आईं हैं।
यह भी पढ़ें - Weather Update : सितंबर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, राजस्थान का यह जिला रहा सबसे गरम
धौलपुर में तीन दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञानियों के अनुसार धौलपुर में अभी तीन दिन यानि की 14 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। धौलपुर का आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस होने के आसार है।
यह भी पढ़ें - weather update : मौसम विभाग का लेटेस्ट अलर्ट, तीन घंटे में 15 जिलों में होगी झमाझम बारिश
Updated on:
11 Sep 2023, 4:38 PM IST
Published on:
11 Sep 2023, 4:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.