
Weather Alert
Weather Update : राजस्थान में मानसून सक्रिय है। मौसम करवट बदल रहा है। राजस्थान के कुछ जिलों में काले बादलों ने डेरा डाला हुआ है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले तीन घंटों में राजस्थान के 15 जिलों में गर्जना के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, बारां, झुंझुनू, टोंक, कोटा, बूंदी, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, अलवर जिले में कहीं-कहीं में गर्जना के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मध्य प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन कोटा, गुना, जबलपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है। इस सिस्टम का असर अभी राजस्थान में दो-तीन दिन और देखने काे मिलेगा।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से हो रही है बारिश
जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया मध्य प्रदेश और उसके आसपास एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। जिसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें - Weather Update : सितंबर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, राजस्थान का यह जिला रहा सबसे गरम
राजस्थान में अब तक 5 फीसदी अधिक बारिश
राजस्थान में मानसून के आंकड़ों को अगर देखें तो अब तक सामान्य से 5 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। मानसून सीजन में 1 जून से 10 सितम्बर तक औसत बारिश 407.8 M.M. होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल बारिश 426.7 M.M. हो चुकी है। पश्चिमी राजस्थान में पिछले 15 दिन से सूखे का दौर चल रहा है पर शुरुआत में हुई बारिश से सीजन का कोटा पूरा हो गया है।
यह भी पढ़ें - weather update e : मौसम विभाग का नया अलर्ट, फिर सक्रिय होगा मॉनसून, 13-14 सितंबर को होगी भारी बारिश
Updated on:
11 Sep 2023, 4:00 PM IST
Published on:
11 Sep 2023, 3:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.