4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway : दौसा में आधी मालगाड़ी आउटर सिग्नल के पार हुई, बाकी आधी का क्या हुआ जानें, मचा हड़कम्प

Goods Train Divided Two Parts : रेलवे में एक बड़ी घटना। दौसा में बांदीकुई-आगरा रेलवे ट्रैक पर अचानक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। आधी मालगाड़ी आउटर सिग्नल के पार चली गई। आधी का क्या हुआ जानें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Sep 2023, 10:32 AM IST

goods_train.jpg

Indian Railway

Indian Railway : रेलवे में एक बड़ी घटना। दौसा में बांदीकुई-आगरा रेलवे ट्रैक पर अचानक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। आधी मालगाड़ी आउटर सिग्नल के पार चली गई। बांदीकुई (दौसा) में झालानी फाटक व सैनी स्कूल के बीच आगरा-बांदीकुई रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। आधा गाड़ी सिग्नल के पार निकल गई। बाकी आधी मालगाड़ी धीरे से रुक गई। अफसरों को सूचना दी गई। हड़कम्प मच गया। वजह पता की गई। तो मामला सामने आया कि अचानक मालगाड़ी का हुक खुल गया। जिस वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इस आपाधापी में रेलवे फाटक करीब 25 मिनट तक बंद रहा। फाटक खुलने का इंतजार कर रही जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने इसके बाद फुर्ती दिखाते हुए मालगाड़ी के डिब्बों को वापस जोड़ दिया। इसके बाद मालगाड़ी को बांदीकुई की ओर रवाना किया।

यह भी पढ़ें - Indian Railway : रेलवे की नई डिवाइस RDAS रखेगा ड्राइवर पर नजर, अधिक पलक झपकाई तो खैर नहीं

यह भी पढ़ें - बीकानेर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-बीकानेर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन का मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया स्वागत, किया बड़ा ऐलान