4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-बीकानेर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन का मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया स्वागत, किया बड़ा ऐलान

Delhi Bikaner FIrst Electric Train : दिल्ली-बीकानेर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन आज बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंची। मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इलेक्ट्रिक ट्रेन का स्वागत किया। मौके पर कहा, शताब्दी, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें जल्द चलेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 31 Aug 2023, 3:18 PM IST

arjun_ram_meghwal.jpg

मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

Minister Arjun Ram Meghwal Big Announcement : अब बीकानेर से दिल्ली और दिल्ली से बीकानेर इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन चलेंगी। दिल्ली-बीकानेर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन आज बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंची। मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इलेक्ट्रिक ट्रेन का स्वागत किया। शाम को यह ही ट्रेन दिल्ली को वापसी करेगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा बीकानेर रेलवे क्षेत्र में विकास कर रहा है। आने वाले समय में वंदे भारत ही नहीं बल्कि शताब्दी ट्रेन भी बीकानेर से चलेंगी। आगामी समय में बीकानेर को रेलवे की तरफ से बहुत बड़ी सौगात मिलेगी। केंद्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल कहा कि मैं बीकानेर रेलवे स्टेशन की 471 करोड़ रुपए की पुनर्विकास योजना को मंजूरी देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को बधाई देता हूं।

देश के करीब 25 शहर बीकानेर से सीधा जुड़े

इस मौके पर खुशी जताते हुए मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बताया कि बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के अधीन कुल 1780 रूट किमी पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें संचालित का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में पूरा किया जाएगा। मेघवाल ने कहा कि पिछले 10 साल में बीकानेर रेल के विकास में बहुत आगे बढ़ा है। अब देश के करीब 25 से अधिक शहरों से बीकानेर सीधा जुड़ गया है। बीकानेर से सीधी ट्रेन इन महानगरों के लिए चल रही हैं।

यह भी पढ़ें - Indian Railway : रेलवे की नई डिवाइस RDAS रखेगा ड्राइवर पर नजर, अधिक पलक झपकाई तो खैर नहीं

दिल्ली-बीकानेर ट्रेन का टाइम

बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला रात को 10.30 बजे ट्रेन रवाना होती है। यह ट्रेन सुबह 6.30 बजे दिल्ली पहुंचती है। और दिल्ली से रात 11.30 बजे रवाना होकर ट्रेन सुबह 7 बजे बीकानेर पहुंचती है। इस ट्रेन में अब इलेक्ट्रिक इंजन लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान का पहला खनन विश्वविद्यालय बारां के सीसवाली में खुलेगा, 200 करोड़ रुपए होंगे निवेश