5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : राजस्थान का पहला खनन विश्वविद्यालय बारां के सीसवाली में खुलेगा, 200 करोड़ रुपए होंगे निवेश

Rajasthan First Mining University : राजस्थान के लिए बड़ा तोहफा है। प्रदेश की पहली माइनिंग यूनिवर्सिटी बारां के सीसवाली में खुलेगी। पहले यह माइनिंग यूनिवर्सिटी कोटा में खुलने वाली थी। इस यूनिवर्सिटी में 200 करोड़ रुपए का निवेश होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 31 Aug 2023, 11:04 AM IST

ashok_gehlot.jpg

Ashok Gehlot

Mining University Siswali : राजस्थान का पहला खनन विश्वविद्यालय बारां के सीसवाली कस्बे में खुलेगा। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा। इसमें करीब 200 करोड़ रुपए निवेश होंगे। यहां देशभर के विद्यार्थी खनन से जुड़ी शिक्षा का अध्ययन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के लिए सीसवाली में 25 हेक्टेयर भूमि निशुल्क आवंटित की गई है। खान और पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि यह विश्वविद्यालय राज्य सरकार का उपक्रम राजस्थान स्टेट माइन्स एवं मिनरल स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश में खनिज बाहुल्य क्षेत्रों में अग्रणी राज्य है। यहां कई प्रकार के खनिजों का खनन होता है। बड़ी मात्रा में खनिज एवं इससे संबंधित उद्योग होते हुए भी प्रदेश में खनन से सम्बंधित कोई विश्वविद्यालय नहीं है।

खान और पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि राज्य के कई इंजीनियरिंग कॉलेज में खनन के कोर्स करवाए जाते हैं, लेकिन अब पूर्ण तरह से खनिज क्षेत्र को समझने के लिए यह विश्वविद्यालय कारगर होगा। अब इस विश्वविद्यालय में खनिज अन्वेषण के साथ नई तकनीक, नए खनिज से संबंधित उद्योगों की स्थापना एवं निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी

सीसवाली में माइनिंग यूनिवर्सिटी के लिए प्रस्तावित 25 हेक्टेयर भूमि का आवंटन आदेश संभागीय आयुक्त ने जारी कर दिया है। जल्दी ही यहां माइनिंग यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय को यूजीसी का तोहफा, लेवल-1 यूनिवर्सिटी का मिला दर्जा

30 सितंबर से पहले शिलान्यास

प्रदेश का पहला खनन विश्वविद्यालय बारां के सीसवाली कस्बे में खोलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि 30 सितंबर से पहले शिलान्यास कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - खुशखबर, बनस्थली विद्यापीठ को मिला राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार