
Indian Railway
जोधपुर रेल मंत्रालय की ओर से यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नए नवाचार किया जा रहे हैं। अब रेलवे ट्रेन संचालन के दौरान चालक (लोको पायलट) के पलक झपकने का भी हिसाब किताब रखा जाएगा। रेलवे इंजन में लगे विजिलेंस कंट्रोल डिवाइस (वीसीडी) के साथ रेलवे ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (RDAS) को कनेक्ट करने जा रहा है। रेलवे की ओर से पहली बार ट्रेनों में आरडीएस सिस्टम लगाया जाएगा। यह ट्रेन संचालन के दौरान चालक के पलक झपकाने की निगरानी करेगा।
20 इंजनों में लगेगी यह डिवाइस - किशोर वैभव
एनएफआर की सलाह पर रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक विद्युत अभियंत्रिक चल स्टॉक किशोर वैभव ने भारतीय रेलवे के सभी इलेक्ट्रिक इंजन शेड को निर्देश दिए हैं कि उनके शेड के डब्ल्यूएजी - 9 व डब्ल्यूएपी - 7 श्रेणी के 20 इंजनों में इस डिवाइस को लगाया जाए।
यह भी पढ़ें - पीएम नरेंद्र मोदी ने दी राजस्थान को सौगात, अब इन 55 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, जानें इनके नाम
नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ने डिवाइस किया तैयार
रेलवे ने नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (NFR) की ओर से RDAS डिवाइस तैयार किया गया है। इसे इंजनों में लगे विजिलेंस कंट्रोल डिवाइस से अटैच किया जाएगा। यह ट्रेन संचालन के दौरान लोको पायलट के पलक छपकाने की निगरानी करेगा। इसमें लोको पायलट ने कितनी बार अपनी पलकें झपकाई है, इसकी गणना करेगा।
यह भी पढ़ें - गांधी नगर रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव, अब इस प्लेटफार्म पर नहीं मिलेगी रिजर्वेशन की सुविधा
Updated on:
27 Aug 2023, 9:39 AM IST
Published on:
27 Aug 2023, 9:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.