5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी नगर रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव, अब इस प्लेटफार्म पर नहीं मिलेगी रिजर्वेशन की सुविधा

Gandhi Nagar Railway station Big Change : गांधी नगर रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस नए प्लेटफार्म पर रिजर्वेशन की सुविधा मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Aug 2023, 1:12 PM IST

gandhi_nagar_railway.jpg

Gandhi Nagar Railway station Jaipur

Railway New Order : रेलवे ने गांधी नगर रेलवे स्टेशन जयपुर में बड़ा बदलाव किया है। यात्रीगण इस बदलाव को लेकर सावधान हो जाएं। अब गांधी नगर रेलवे स्टेशन के टिकट रिर्जेवेशन की सुविधा प्रवेश द्वार पर नहीं मिलेगी। मतलब गांधी नगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 1 पर अब रिर्जेवेशन नहीं होगा। रेलवे की नई व्यवस्था के अनुसार रिर्जेवेशन खिड़की को शिफ्ट कर दिया गया है। अब रिर्जेवेशन प्लेटफार्म एक की जगह प्लेटफार्म 2 पर होगा। यह नई व्यवस्था सोमवार से लागू होगी। अभी शनिवार और रविवार को प्लेटफार्म 1 पर ही टिकटों के आरक्षण काम जारी रहेगा।

सोमवार से लागू होगा नया बदलाव

रेलवे अफसरों के अनुसार रिर्जेवेशन की सुविधा में किए गए बदलाव के पीछे एक बड़ी वजह है। अफसरों ने बताया है कि गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कारण रिर्जेवेशन की सुविधा प्रवेश द्वार से बदल कर प्लेटफार्म 2 पर शिफ्ट की जा रही है। रिर्जेवेशन करने वाले इच्छुक व्यक्तियों को सोमवार से प्लेटफार्म 2 पर जाना होगा।

यह भी पढ़ें - पीएम नरेंद्र मोदी ने दी राजस्थान को सौगात, अब इन 55 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, जानें इनके नाम

गांधीनगर रेलवे स्टेशन के लिए 212.48 करोड़ रुपए स्वीकृत, कार्य तेज

रेलवे ने जयपुर के उपनगरीय स्टेशन गांधीनगर रेलवे स्टेशन जयपुर को विश्वस्तरीय सुविधाओं संग विकसित करने के लिए 212.48 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। वर्तमान में पुनर्विकास कार्य युद्ध स्तर पर प्रगति पर है। गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर दो नई बिल्डिंग का निर्माण प्रस्तावित है। सामने की ओर की मुख्य इमारत जी+2 बिल्डिंग बनाई जायेगी। मुख्य प्रवेश स्टेशन भवन में आगमन-प्रस्थान लॉबी, वेस्टिबुल, बैगेज स्कैनर के साथ सुरक्षा जांच क्षेत्र, हेल्प डेस्क क्षेत्र, प्रस्थान हॉल, शौचालय, आरपीएफ कक्ष और हेड टीसी कक्ष इत्यादि का प्रावधान रखा गया है। स्टेशन पर 8 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाये जायेंगे और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Railway : जयपुर जंक्शन से चलने वाली 6 ट्रेनें रद रेलवे का अलर्ट, जानें कब तक रहेगी बंद