5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: जयपुर जंक्शन से 28 दिन तक नहीं चलेंगी 6 ट्रेनें, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

Railway Alert For Jaipur Train Passenger: अगर जयपुर की जनता ट्रेन से सफर करने जा रही है तो सावधान हो जाएं। जयपुर स्टेशन से छह ट्रेनें नहीं चलेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Aug 2023, 12:19 PM IST

jaipur.jpg

जयपुर स्टेशन

जयपुर जंक्शन से चलने वाली 6 ट्रेनें करीब 28 दिन तक यहां से नहीं चलेंगी। रेलवे के अनुसार, यह ट्रेनें जयपुर जंक्शन से न चलकर दुर्गापुरा, खातीपुरा और कनकपुरा स्टेशन से चलेंगी। रेलवे ने बताया कि जयपुर स्टेशन यार्ड की लाइन नंबर 1 पर 17 अगस्त से 13 सितंबर तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिस वजह से यह बड़ा फैसला लिया गया है।

निर्माण कार्य की वजह से हो रही है दिक्कत - मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया - जयपुर स्टेशन को साफ-सुथरा रखने के लिए जंक्शन की पटरियों पर लगे सीमेंट के स्लिपर्स को चेंज कर उसकी जगह पूरे ट्रैक को सीमेंट कंक्रीट का बनाया जा रहा है। जयपुर स्टेशन यार्ड के लाइन नम्बर 1 पर 17 अगस्त से 13 सितंबर तक वॉशेबल एप्रेन मेंटेनेंस किया जाएगा। इस वजह से 28 दिन तक पुणे, मथुरा, अजमेर की 6 ट्रेनें जयपुर जंक्शन से नहीं चलेंगी।

यह भी पढ़ें - जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन गोलीबारी के आरोपी चेतन कुमार के बारे बड़ा राज, रेलवे अफसर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ट्रेनें आंशिक रद्द रहेगी उनके नाम

- गाड़ी संख्या 12940, जयपुर-पुणे 19, 22, 26, 29 अगस्त के साथ 2, 5, 9, 12 सितंबर को जयपुर की जगह दुर्गापुरा से चलेंगी। यह ट्रेन जयपुर-दुर्गापुरा स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

- गाड़ी संख्या 12939, पुणे-जयपुर 20, 23, 27, 30 अगस्त और 3, 6, 10, 13 सितंबर को पुणे से आकर दुर्गापुरा स्टेशन तक ही चलेगी।

- गाड़ी संख्या 04173, मथुरा-जयपुर स्पेशल 17 अगस्त से 13 सितंबर तक मथुरा से चलकर खातीपुरा स्टेशन तक ही चलेगी। यह ट्रेन खातीपुरा-जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

- गाड़ी संख्या 04174, जयपुर-मथुरा स्पेशल 17 अगस्त से 13 सितंबर तक जयपुर की जगह खातीपुरा से चलेगी। यह ट्रेन जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

- गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-जयपुर स्पेशल 17 अगस्त से 13 सितंबर तक (रविवार को छोड़कर) अजमेर से चलकर कनकपुरा स्टेशन तक ही चलेगी। यह ट्रेन कनकपुरा-जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

- गाड़ी संख्या 09606, जयपुर-अजमेर स्पेशल 17 अगस्त से 13 सितंबर तक (रविवार को छोड़कर) जयपुर की जगह कनकपुरा से चलेगी। यह ट्रेन जयपुर-कनकपुरा स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान को मिला तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा, जानें किन शहरों के बीच दौड़ेगी