जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन (12956) गोलीबारी घटना पर पश्चिम रेलवे पुलिस आयुक्त मुंबई ने बड़ा खुलासा किया और खोला एक बड़ा राज। पश्चिम रेलवे पुलिस आयुक्त मुंबई ने कहा, उसकी (RPF कांस्टेबल चेतन कुमार) तबीयत गड़बड़ थी। उसके बाद उसने अपना आपा खो दिया...कोई बहस नहीं थी। जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में अलसुबह एक RPF कांस्टेबल ने गोलाबारी कर दी। इस गोलाबारी में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले इन चार लोगों में एक आरपीएफ का एएसआई टीकाराम मीणा भी शामिल था। और बाकी तीन सामान्य रेल यात्री थे।
टीकाराम मीणा सहित अन्य दो का राजस्थान कनेक्शन भी है। इस गोलीबारी की घटना के आरोपी चेतन कुमार जो RPF में कांस्टेबल है, को, महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और उससे पूछताछ चल रही है। DRM नीरज वर्मा ने इस हादसे पर कहा, सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ कांस्टेबल ने गोलियां चलाई। चार लोगों को गोली लगी हैं। हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से संपर्क किया गया है। अनुग्रह राशि दी जाएगी।