
Jaipur Udaipur Vande Bharat Express Train
राजस्थान की जनता के खुशखबर। राजस्थान को तीसरी वंदे भारत का तोहफा मिला। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जयपुर से उदयपुर के बीच चलेगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आठ कोच होंगे। बताया जा रहा है कि, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोच उदयपुर पहुंच गए हैं। कल यानि की शनिवार 12 अगस्त से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल जयपुर से उदयपुर के बीच होगा। इससे पूर्व राजस्थान राज्य को दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल चुकी है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अजमेर से दिल्ली के बीच चल रही है। अजमेर—दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में जोधपुर साबरमती वंदे भारत ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिखाया गया था। उत्तर पश्चिम रेलवे की जानकारी के अनुसार, जयपुर - उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद 3 और वंदे भारत ट्रेनें राजस्थान में चलाई जा सकती हैं।
अभी और चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव राजस्थान पर खासे मेहरबान हैं। उम्मीद की जा रही है कि जयपुर-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शीघ्र ही चलेगी। बताया जा रहा है कि सभी वंदे भारत के रैक तमिलनाडू के चेन्नई में तैयार होते हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार, चेन्नई में राजस्थान की बाकी बची वंदे भारत की ट्रेनों के रैक तेजी से तैयार हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें - पीएम नरेंद्र ने दी राजस्थान को सौगात, अब इन 55 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, जानें इनके नाम
पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजस्थान में कब चली
मौजूदा वक्त में पूरे देश में 27 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। सबसे पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली-वाराणसी के बीच चलाई गई थी। वहीं राजस्थान को 12 अप्रैल, 2023 पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली थी। यह ट्रेन अजमेर और दिल्ली छावनी के बीच संचालित है। यह हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) एरिया पर दुनिया की पहली सेमी हाई स्पीड यात्री ट्रेन भी है।
यह भी पढ़ें - एक वंदे भारत के निर्माण में कितना आता खर्च, कितनी हो रही कमाई सहित कई रोचक जानकारियां जानें
Updated on:
11 Aug 2023, 4:02 PM IST
Published on:
11 Aug 2023, 4:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.