8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Warning: मौसम विभाग का सुबह से 10 वां अलर्ट, अब पूरी रात 13 जिलों में होगी तेज बारिश, गिर सकते हैं ओले

orange alert India: विभाग के अनुसार नागौर, डीडवाना—कुचामन, टोंक, जयपुर, जयपुर शहर, कोटपूतली—बहरोड, सीकर, अजमेर,दौसा, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर,करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Apr 07, 2026

weather alert: जयपुर. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए तात्कालिक चेतावनी (Nowcast Warning) जारी करते हुए अगले तीन घंटों के दौरान मौसम के अचानक बिगड़ने की आशंका जताई है। मौसम ने देर रात दस बजे अलर्ट जारी किया है। इसमें लगभग पूरे राजस्थान में ओरेंज व यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आगामी तीन घंटे में तेज बारिश, ओले गिरने की संभावना है।

विभाग के अनुसार नागौर, डीडवाना—कुचामन, टोंक, जयपुर, जयपुर शहर, कोटपूतली—बहरोड, सीकर, अजमेर,दौसा, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर,करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की बारिश और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। किसानों और आमजन को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

8, 9 और 10 अप्रैल: राजस्थान में बदलेगा मौसम, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी

जयपुर। राजस्थान में मौसम लगातार करवट ले रहा है। 7 अप्रैल को कई जिलों में मेघगर्जन और बारिश के बाद अब 8, 9 और 10 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने नया पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार 8 अप्रैल को भरतपुर और जयपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

वहीं 9 अप्रैल से प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ होने लगेगा और अगले 4-5 दिनों तक अधिकांश जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी।

मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा। खासतौर पर पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के जिलों में गर्मी ज्यादा महसूस होगी।