
IMD Weather Alert : राजस्थान का मौसम एक बार फिर से बदल गया है। जयपुर मौसम केंद्र ने आज 6 जून को अल सुबह अलर्ट जारी कर दिया। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया है कि आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ 50-60 Kmph व हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के पश्चिमी उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं 7-8 जून को भी जारी रहने की संभावना है।
राजस्थान के पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क हो गया है। पश्चिमी राजस्थान में आंधी बारिश का दौर जारी है। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया है कि आज 6 जून को पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसेलमेर, करौली, चुरू, झूझनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में हल्की से माध्यम वर्ष होने जा रही है। अगले तीन घंटों में यहां मेघगर्जन के साथ वज्रपात भी होगा। आकाशीय बिजली के साथ 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तूफान और अंधड़ आएगा।
यह भी पढ़ें : 24 से 48 घंटे में आ रहा मानसून, होगी मूसलाधार बारिश Alert जारी
अब तीन ऐसे रहेगा मौसम
Published on:
06 Jun 2023 02:34 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
