
Weather Alert
Weather Update : मौसम करवट बदल रहा है। राजस्थान में मानसून सक्रिय है। मानसून ट्रफ लाइन एक बार फिर से शिफ्ट हो गई है। मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि राजस्थान के 24 जिलों में 15 सितम्बर, 16 सितम्बर और 17 सितम्बर को झमाझम बारिश होगी। बादल गरजेंगे। आकाशीय बिजली का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के बिल्कुल ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर से होकर कम दबाव के क्षेत्र तक विस्तृत है। इसके अगले 24 घंटों में और तीव्र होने तथा आगामी दो-तीन दिनों के दौरान उड़ीसा, छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर से होकर कम दबाब क्षेत्र तक विस्तृत है।
3 दिन मेघगर्जन संग हल्की से मध्यम बारिश
IMD जयपुर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में आने वाले 2 से 3 दिनों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 15, 16 और 17 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना भी है।
यह भी पढ़ें - Weather Update : धौलपुर में भारी बारिश, अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद
इन दो संभागों में मेघगर्जन संग हल्के से मध्यम बारिश के आसार
पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में भी आगामी 5-6 दिनों के दौरान दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जयपुर मौसम केंद्र की भविष्यवाणी, 11 जिलों में होगी बारिश
जयपुर मौसम केंद्र की भविष्यवाणी के अनुसार, आज बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में 14 सितम्बर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
फलोदी में पारा 40 पर पहुंचा
आधे राजस्थान में मानसून बिल्कुल न के बराबर है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मौसम सूखा बना हुआ है। फलोदी में मंगलवार 12 सितम्बर को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दिन में गर्म हवाएं चलने लगी थी।
अब तक 4 फीसदी अधिक बरसात
राजस्थान में मानसून के तहत अब तक सामान्य से 4 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। राजस्थान में 1 जून से 12 सितम्बर तक औसत बारिश 412.8 M.M. होती है, पर इस सीजन में अभी तक कुल बारिश 429.4 M.M. हाे चुकी है।
यह भी पढ़ें - weather update e : मौसम विभाग का Yellow Alert, राजस्थान के 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश
Updated on:
13 Sep 2023, 4:32 PM IST
Published on:
13 Sep 2023, 4:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.