2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक ! कर्जा उतारने के लिए बेटी को दरिंदों को सौंपा, पीडि़ता ने पिता सहित 15 लोगों के खिलाफ लगाया बलात्कार का आरोप

कोटपूतली। ऐसे माता-पिता भगवान किसी को नहीं दे, जिन्होंने कर्जा उतारने, चंद रुपयों की खातिर बेटी को ही दरिंदों को सौंप दिया। कोटपूतली थाने में गुरुवार को लिखवाई गई बलात्कार की रिपोर्ट में एक बेटी ने ऐसी ही पीड़ा उजागर की है। युवती ने पिता पर शराब के नशे में धुत हो उसे भी शराब पिलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया।

less than 1 minute read
Google source verification
Rape Case

शर्मनाक ! कर्जा उतारने के लिए बेटी को दरिंदों को सौंपा, पीडि़ता ने पिता सहित 15 लोगों के खिलाफ लगाया बलात्कार का आरोप

कोटपूतली। ऐसे माता-पिता भगवान किसी को नहीं दे, जिन्होंने कर्जा उतारने, चंद रुपयों की खातिर बेटी को ही दरिंदों को सौंप दिया। कोटपूतली थाने में गुरुवार को लिखवाई गई बलात्कार की रिपोर्ट में एक बेटी ने ऐसी ही पीड़ा उजागर की है। युवती ने पिता पर शराब के नशे में धुत हो उसे भी शराब पिलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया। साथ ही कर्ज उतारने के लिए दूसरों लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए विवश करने पर उसने 15 जनों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।

रिपोर्ट में बताया है कि जब वह 12 वर्ष की थी उस समय से ही उसके पिता सहित अन्य लोगों ने उसका देह शोषण शुरू कर दिया था और अब उसकी उम्र 18 वर्ष हो गई है। बलात्कार करने वाले लोगों में सभी पिता को कर्ज देने वाले प्रभावशाली लोग हैं। रिपोर्ट में बताया कि मम्मी को बताने पर उसने भी कुछ नहीं कहा। इसके बाद पिता ने लोगों को घर लाना शुरू कर दिया। उन्होंने बालिका के साथ कई बार बलात्कार किया। वह 5 अक्टूबर 2023 को बालिग हो गई।

'पीडि़ता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।' -मदनलाल जैफ, उप अधीक्षक कोटपूतली

Story Loader