
Hyderabad में Suraksha एप को लाखों लोगों ने किया डाउनलोड
बंगूलूरू पुलिस के डिप्टी कमिश्नर कुलदीप जैन ने बताया कि गैंगरेप के बाद इस एप को काफी तेजी से डाउनलोड किया गया है। पुलिस का दावा है कि सुरक्षा एप पर महज सात सेकेंड में
रिस्पॉन्स दिया जाता है। इसके लिए शहर के सभी पुलिस स्टेशनों में दो पेट्रोलिंग व्हीकल तैनात किए गए हैं, जो एप पर आए इमरजेंसी कॉल पर तुरंत कार्यवाही करेंगे।
'सुरक्षा' एप को महिला, पुरुष या कोई भी इस्तेमाल कर सकता है और इमरजेंसी में मदद मांग सकता है। इस एप के फीचर्स की बात करें तो इस एप में आपको अपने नाम और मोबाइल नंबर
के साथ रजिस्टर करना होगा। इसके बाद ओटीपी वेरिफाई करना होगा। इसके बाद आपको इमरजेंसी नंबर पर सेव करना होगा ताकि मुसीबत में आपके परिवारवालों से संपर्क किया जा
सके।
इमरजेंसी में SOS रेड बटन दबाना होगा, वहीं कैंसिल करने के लिए SOS का ग्रीन बटन दबाना होगा। इस एप के जरिए आप पुलिस को 10 सेकेंड तक का वीडियो भी भेज सकते हैं।
वहीं इमरजेंसी बटन एक्टिव करने के लिए फोन के पावर बटन को लगातार 5 बार दबाना होगा। इस एप में रियल टाइम जीपीएस ट्रैकर भी है जिसकी मदद से पुलिस आपको रियल टाइम में ट्रैक कर सकती है।
Published on:
12 Dec 2019 12:52 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
