2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत के राहत कैंपो पर बरसी वसुंधरा राजे, काम तरीके पर उठाया सवाल

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने 'महंगाई राहत कैंप' को लेकर गहलोत सरकार को घेरा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

May 25, 2023

vasundhara_gehlot.jpg

Ashok Gehlot Vasundhara Raje

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने 'महंगाई राहत कैंप' को लेकर गहलोत सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा मामूली सहायता प्रदान करने के लिए भी कैंपों के नाम पर महिलाओं घंटो पंक्तियों में लगाकर रखते हैं। हमारी सरकार ने 30 लाख गरीब महिलाओं को 2 हजार रुपए प्रति माह आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में पहुंचाई।

उन्होंने अपनी ट्विट में लिखा, 'हमारी भाजपा सरकार ने प्रदेश की 30 लाख गरीब महिलाओं को 2-2 हजार रु/माह आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में उपलब्ध करवाई थी। हमारी समस्त योजनाओं का प्रोसेस SSOID एवं ई-मित्र के माध्यम से होता था, जिसके लिए किसी को कैंपों या फिर सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होती थी। राजे ने अपने ट्वीट में शेयर किए हुए पोस्टर में लिखा, जो पीड़ा महिलाएं बता नहीं पाई वह भी भाजपा सरकार ने सुनी।

बता दें कि राज्य में विधानसभा की 200 सीटों के लिए इसी साल दिसंबर में चुनाव होंगे। राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2018 में हुआ था। चुनाव के बाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राज्य सरकार बनाई , जिसमें अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस को 100 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 163 सीटों पर बंपर जीत मिली थी।

Story Loader