
देखें फोटो/वीडियो: जुमातुल विदा की नमाज में खुदा की इबादत में अकीदतमंदों का उमड़ा हुजूम
बरकतों और रहमतों के महीने माह ए रमजान जुमातुल विदा की नमाज शुक्रवार को पूरी अकीदत के साथ मस्जिदों में अदा की गई। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए
सामूहिक रूप से जुम्मे की नमाज के तहत अकीदतमंदों का हुजुम देखते ही बना। जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में लाखों की तादाद में नमाज अदा की। एक छोर जहां बड़ी चौपड़ तो वहीं दूसरा छोर सांगानेरी गेट तक रहा। अकीदतमंदों ने प्रदेश में खुशहाली और , अमन चैन की दुआ की।
दिल्ली रोड, संसारचंद्र रोड, शास्त्रीनगर, सांगानेर सहित अन्य जगहों पर भी नमाज अदा हुई। पर्व की खुशी बाजार में देखते ही बनी। मुस्लिम बाहुल्य इलाको रामगंज, चांदपोल, शास्त्रीनगर, चारदीवारी समेत अन्य जगहों पर अकीदतमंद नए कपड़ों, टोपी, सैवइयां सहित अन्य सामानों की खरीददारी की। देर रात तक इन दिनों परकोटे के बाजार ग्राहकों की खरीददारी से गुलजार हैं।
यहां भी अदा हुई नमाज
संसारचंद्र रोड, दिल्ली रोड, शास्त्रीनगर, चारदरवाजा स्थित मस्जिदों में नमाज अदा हुईं। संसारचंद्र रोड स्थित दरगाह मीर कुरबान अली साहब के सज्जादानशीन डॉ. सैय्यद हबीब उर रहमान नियाजी ने की मौजूदगी में नमाज अदा हुई। इधर आमेर रोड स्थित शिया जामा मस्जिद में नमाज अदा हुई।
आज दिनभर जारी रहेगा दावतों का दौर
सुबह मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा होने के बाद समाजजन एक दूसरे को गले लगकर बधाई देंगे। इसके बाद सेवइयां, नमकीन पकवान, शीरमाल सहित अन्य पकवान बनाकर दावत का दौर दिनभर जारी रहेगा। इस मौके पर छोटे बच्चों को ईदी दी जाएगी। जामा मस्जिद में कमेटी अध्यक्ष शब्बीर क़ुरैशी मुहम्मदी , सेक्रेटरी ज़हीरुल्लाह ने बताया कि आज नमाज सुबह 7.30 बजे, दरगाह अमानीशाह शास्त्री नगर में नमाज सुबह 8:30 बजे, हुसैनी मस्जिद कर्बला रामगढ़ रोड में नमाज सुबह आठ बजे, दरगाह मौलाना ज़ियाउद्दीन साहब में नमाज़ 8:30 बजे अदा की जाएगी।
Published on:
22 Apr 2023 12:35 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
