10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 साल से फरार चल रहा इनामी और एबीवीपी कार्यालय में चोरी करने वाले गिरफ्तार

जयपुर।आदर्श नगर थाना पुलिस ने ग्यारह साल से फरार चल रहे तीन हजार रुपए के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Feb 04, 2024

11 साल से फरार चल रहा इनामी और एबीवीपी कार्यालय में चोरी करने वाले गिरफ्तार

11 साल से फरार चल रहा इनामी और एबीवीपी कार्यालय में चोरी करने वाले गिरफ्तार

जयपुर।आदर्श नगर थाना पुलिस ने ग्यारह साल से फरार चल रहे तीन हजार रुपए के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया हैं। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में सामान चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकुर विश्नोई संगरिया हनुमानगढ़ का रहने वाला है। अंकुर साल से मारपीट और धमकी देने के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी अंकुश विश्नोई को उसके घर आने की सूचना मिलने पर संगरिया हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के उपर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित है।

दो आरोपी गिरफ्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय से सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश धोबी और भगवान सहाय धोबी टीला नम्बर 2 जवाहर नगर का रहने वाला हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमाडं पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।