9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महारानी कॉलेज के एनीबेसेंट हॉस्टल में स्पोर्ट्स कॉर्नर का उद्घाटन

महारानी कॉलेज के एनी बेसेंट हॉस्टल में स्पोर्ट्स कॉर्नर का उद्घाटन किया गया। स्पोर्ट्स कॉर्नर को लेके छात्राओं में बेहद उत्साह देखने को मिला। हॉस्टल वार्डन डॉ. डेजी शर्मा ने बताया कि इस दौरान प्राचार्या प्रोफेसर मुक्ता अग्रवाल मौजूद रहीं।

less than 1 minute read
Google source verification
महारानी कॉलेज के एनीबेसेंट हॉस्टल में स्पोर्ट्स कॉर्नर का उद्घाटन

महारानी कॉलेज के एनीबेसेंट हॉस्टल में स्पोर्ट्स कॉर्नर का उद्घाटन

जयपुर। महारानी कॉलेज के एनी बेसेंट हॉस्टल में स्पोर्ट्स कॉर्नर का उद्घाटन किया गया। स्पोर्ट्स कॉर्नर को लेके छात्राओं में बेहद उत्साह देखने को मिला। हॉस्टल वार्डन डॉ. डेजी शर्मा ने बताया कि इस दौरान प्राचार्या प्रोफेसर मुक्ता अग्रवाल मौजूद रहीं। प्रोफेसर मुक्ता अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों का बेहतरीन योगदान है। यदि छात्राएं शारीरिक रूप से फिट रहेंगी तो इससे उनके सोचने—समझने की शक्ति भी ज़्यादा विकसित होती है।

यह भी पढ़ें: छात्रों ने कुलपति सचिवालय का गेट तोड़ा और फिर चढ़ गए छत पर, दिनभर किया हंगामा

उन्होंने कहा कि आउटडोर गेम्स का बहुत ज्यादा महत्व होता है। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि छात्रावास में टेबल टेनिस, बैडमिंटन जैसे खेलों से छात्राओं को उमंग और उत्साहपूर्वक छात्रावास जीवन जीने में सहायता मिलेगी। साथ ही चैस, कैरम जैसे खेलों से उनकी मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी। उन्होंने वार्डन डेजी शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि वे निरंतर छात्राओं के लिए नवीन कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं। इस दौरान प्राचार्या, वार्डन और छात्राओं के बीच में कई मैच खेले गए।