24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तनाव के बीच राजस्थान से एकजुटता का संदेश: CMO में हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने कहा- ‘हम सरकार के साथ’

India Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने तनावपूर्ण हालातों के बीच राजस्थान में सीएम की अध्यक्षता में CMO में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 11 May 2025, 3:08 PM IST

All party meeting in Rajasthan

राजस्थान में सर्वदलीय बैठक

India Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने तनावपूर्ण हालातों के बीच राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में सत्ताधारी बीजेपी के साथ कांग्रेस, आरएलडी, भारत आदिवासी पार्टी (बाप) समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के विधायकों ने हिस्सा लिया और मौजूदा संकट की घड़ी में सरकार को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

राज्य की सुरक्षा पहले, राजनीति बाद में

बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा करना और राज्य के सभी राजनीतिक दलों को एक साझा रणनीति के तहत साथ लाना था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों से जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने और शांति-सुरक्षा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। वहीं, इसमें विपक्षी दलों को सरकार के फैसलों की जानकारी भी दी गई।

विपक्ष ने सहयोग का किया वादा

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई यह बैठक समय की मांग थी। सीमावर्ती हालात गंभीर हैं और हमें राजनीति से ऊपर उठकर देश और प्रदेश की सुरक्षा में सहयोग करना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान को दिए गए जवाब संतोषजनक हैं और हम उसका समर्थन करते हैं।

सरकार की तैयारी पर भरोसा

विधायक सुभाष गर्ग ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा सीमाओं पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं और तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी गई, जिसे सभी दलों ने सराहा। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने न केवल विधायकों और सांसदों से, बल्कि पंचायत और जिला स्तर के प्रतिनिधियों से भी सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया है।

यहां देखें वीडियो-


मंत्री बोले- साझा उद्देश्य, प्रदेश की सुरक्षा

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि इस समय सबसे बड़ा लक्ष्य प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। सभी दलों ने यह संकल्प लिया है कि वे मिलकर जनता को सुरक्षित और सूचित रखने का कार्य करेंगे।

राज्य के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

बताते चलें कि पाकिस्तान की ओर से जारी खतरे की आशंकाओं के बीच जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर सहित अन्य सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। ड्रोन और मिसाइल हमलों की पृष्ठभूमि में पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी हमले में झुंझुनूं का लाल शहीद, जम्मू के उधमपुर में थे तैनात; मां को नहीं मिली बेटे की खबर