23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव से शहर पढऩे आए स्टूडेंट्स के क्यों छूटे पसीने और क्यों गड़बड़ाया परिवार का बजट

महंगाई बढ़ी तो खाना, फीस और किराए में भी हुआ इजाफा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 2:32 PM IST

jaipur

गांव से शहर पढऩे आए स्टूडेंट्स के क्यों छूटे पसीने और क्यों गड़बड़ाया परिवार का बजट


हर्षित जैन/जयपुर. शहर में किराए से रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पर महंगाई भारी पड़ रही है। साल भर में ही खाना, फीस व किराए में 25 फीसदी तक इजाफा होने से उनका बजट गड़बड़ा गया है। नौनिहाल के अचानक बढ़े बजट से दूर रहने वाले मां-बाप की भी नींद उड़ गई है। राजधानी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की तादाद 4 से 5 लाख तक है। इसमें बड़ी तादाद हरियाणा, दिल्ली, यूपी व मध्यप्रदेश के आए हुए प्रतियोगियों की भी है। जबकि राजस्थान के लगभग हर जिले के बच्चे यहां किराए से रहकर तैयारी कर रहे हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय के हॉस्टल में सीमित सीटें होने के कारण छात्रों को मुंह मांगे दामों में कमरे और पीजी लेकर रहना पड़ रहा है। पॉश इलाका है तो ज्यादा कीमत वसूली जाती है। साथ ही खाना, एसी रूम के साथ, वाइ-फाइ, जिम, लाइब्रेरी के हिसाब से भी कमरा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं कोचिंग संस्थानों ने भी 25 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी है, जिससे खर्च का भार और भी बढ़ता जा रहा है।

कर्ज लेकर भेजा पढऩे
अनेक बच्चों के अनुसार उनके मां-बाप ने कर्ज लेकर पढ़ाई के लिए शहर भेजा है। मां-बाप कर्ज लेकर हर माह बच्चे के लिए पैसा भेजते हैं। एक साल में तीस प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी से परिवार का बजट बिगड़ गया है। शहर में मानसरोवर, मालवीय नगर, लाल कोठी, सोड़ाला, गुर्जर की थड़ी, त्रिवेणी नगर, वैशालीनगर, टोंक फाटक, बजाज नगर, महेश नगर और राजापार्क में सबसे ज्यादा बाहर से आए स्टूडेंट्स रहते हैं। इसके लिए उन्हें मोटा किराया चुकाना पड़ता है।

20 से 25 फीसदी तक बढ़ा खर्च
स्टूडेंट्स का बजट पिछले साल की तुलना में 20 से 25 फीसदी तक बढ़ गया है। पिछले साल जहां कोचिंग फीस में 8000 की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं इस बार यह बढ़कर 10 हजार तक हो गई है। वहीं किराया चार से पांच हजार तक बढ़ गया है। प्रतिव्यक्ति डाइट में 33 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जहां 40 रुपए तक स्टूडेंट्स को अधिक देने पड़ रहे थे, वहीं अब 60 रुपए ज्यादा देने पड़ रहे हैं।

किस क्षेत्र में कितना महंगा
शहर के मानसरोवर में सिंगल रूम 5 हजार से 5500 तक मिल रहा है, वहीं डबल रूम 7500 से आठ हजार और पीजी 8500 रुपए में मिल रहा है। इसी तरह मालवीय नगर में सिंगल रूम 5200 से 5600, डबल रूम 8000 से 8200 तक व पीजी 7200 रुपए, टोंक फाटक में सिंगल रूम 6000 से 6500, डबल रूम 8000 से 8500 व पीजी 8000 रुपए, जगतपुरा में सिंगल रूम 4000 से 4200 तक, डबल रूम 5200 से 6000 तक व पीजी 6000 रुपए, राजापार्क में सिंगल रूम 4500, डबल रूम 6200 से 7000 तक और पीजी 9000 रुपए व वैशाली नगर में सिंगल रूम 4200, डबल रूम 8000 और पीजी 7500 रुपए में मिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग