– कलक्टर नमित मेहता ने किया हुरड़ा कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर कार्मिकों को दिए निर्देश्या
जयपुर। भीलवाड़ा में आज सवेरे जिला कलक्टर नमित मेहता ने तहसील मुख्यालय हुरडा कस्बे के आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेहता ने मरीजों की पर्ची काटने के काउंटर से निरीक्षण शुरू किया जो प्रत्येक कक्ष, प्रयोगशाला, टीकाकरण, चिकित्सा कक्ष, आयुष चिकित्सा कक्ष, डिलीवरी रूम, वार्ड का निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाओं के बारे में स्थानीय चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर बुधराजरायका से पूछताछ की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मेहता ने निशुल्क जांच योजना की सभी जांचों को लेकर प्रयोगशाला कर्मचारी से मरीज को प्रत्येक जांच की रिपोर्ट उसी दिन देने की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात अस्पताल के बाहर एकत्रित हुए ग्रामीण ने जिला कलक्टर को अस्पताल ओपीडी समय के बाद चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। इसके बाद ग्रामीणों ने महिलाओं सहित कलेक्टर मेहता से कस्बे में पीने के पानी की चल रही विकराल समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए इसके समाधान की मांग की। लोगों ने अवगत कराया कि पीने के पानी का अंतराल 10 से 12 दिन होकर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा कई मोहल्लों सहित कॉलोनी में पानी पूरा दबाव से नहीं पहुंच पा रहा। इस पर कलेक्टर मेहता ने सभी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक दिन पूर्व ही चंबल परियोजना के द्वारा जिले में आ रहे पानी की मात्रा में बढ़ोतरी करवा दी गई है एक-दो दिन में ही व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। लोगों ने कस्बे में अघोषित बिजली कटौती की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए विभाग द्वारा मनमर्जी से किसी भी समय विद्युत कटौती किए जाने की शिकायत की। जिस पर मेहता ने पूरे राज्य में की कटौती होने का हवाला देकर स्थानीय क्षेत्र में भी ऐसी स्थिति होने की बात कही इसके अलावा अन्य समस्याओं को हल करवाने के लिए स्थानीय उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए।
इसके अलावा भाजपा नेता ओमप्रकाश दायमा ने खारी नदी में से विभिन्न गांवों की ओर जा रहे रास्ते को ही बजरी माफिया द्वारा खत्म कर दिए जाने का हवाला दिया। कलेक्टर मेहता के साथ स्थानीय उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, तहसीलदार रणवीर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।