3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

InternationalYogaDay : योगमय राजस्थान, पूरे प्रदेश में चल रहा योगाभ्यास

जयपुर। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूरे प्रदेश में राजधानी जयपुर से लेकर पाली व जैसलमेर तक लोगों द्वारा योगाभ्यास किया जा रहा है। लोग योग की तैयारियों में जुटे हुए हैं। राजधानी जयपुर में रामनिवास बाग ​िस्थत अल्बर्ट हॉल के सामने आज सवेरे […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 19, 2024

जयपुर। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूरे प्रदेश में राजधानी जयपुर से लेकर पाली व जैसलमेर तक लोगों द्वारा योगाभ्यास किया जा रहा है। लोग योग की तैयारियों में जुटे हुए हैं। राजधानी जयपुर में रामनिवास बाग ​िस्थत अल्बर्ट हॉल के सामने आज सवेरे योग का अभ्यास किया गया। इसमें ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर ने भी योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पहाड़ियों के बीच किया योगाभ्यास

इसी प्रकार पाली जिले में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से शहर के अलग-अलग स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार सुबह शहर के निकट स्थित जम्बेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षकों ने शहरवासियों के साथ ग्रामीणों को योगाभ्यास करवाया। इस मौके पर आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक बजरंगलाल शर्मा, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. रविंद्र शर्मा, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, पार्षद सुल्तान सिंह, पूर्व पार्षद त्रिलोक चौधरी, योग प्रशिक्षक विजयराज सोनी, विजया शर्मा आदि मौजूद रहे।

सरहद पर सेहत का सवेरा, धोराें पर योग की पाठशाला

जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवानों व अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पूर्वाभ्यास किया। इस मौके पर बल की 108 बटालियन ने सीसुब के महानिरीक्षक मकरंद देउस्कर के मार्गदर्शन व उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय दक्षिण विक्रम कुंवर के निर्देशन में 108 वीं वाहिनी के समादेष्टा अनु टीपी. की मौजूदगी में भारत-पाक सीमा पर तैनात बल के जवानों सीमा से लगते शिफ्टिंग सैंडड्यून्स पर योग शिविर का आयोजन किया। भारत-पाक सीमा पर करवाए गए कार्यक्रम में योग क्रियाएं, आसन, प्राणायाम करवाए गए। रेतीली धरती पर सूर्योदय के बीच सुरक्षा प्रहरियों की ओर से किया गया योगाभ्यास अलग ही छटा बिखेरता नजर आया।